Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक-दुजे के हुए अथिया शेट्टी-केएल राहुल, रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल, सुनील शेट्टी ने कहा- मैं ससुर बन गया हूं

Athiya Shetty and KL Rahul Marriage: सात फेरे लेने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल वेडिंग वेन्यू से बाहर निकले और मीडिया से मिले। दोनों ने पैपराजी का शुक्रिया अदा किया।

athiya shetty

Recommended Video

    KL Rahul-Athiya Shetty एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आये सामने, शादी के बाद पहला वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    Athiya Shetty and KL Rahul Marriage: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने गत 23 जनवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली है। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मुंबई के खंडाला इलाके में स्थित उनके पापा के फेवरेट फार्म हाउस में सात फेरे लिए हैं। आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी काफी प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई है। इस शादी में परिवार वालों के साथ साथ सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। अथिया शेट्टी और उनके पति केएल राहुल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के साथ पैपराजी के सामने रोमांटिक पोज देते नजर आए। वहीं पापा सुनील शेट्टी ने सभी पैपराजी के धन्यवाद देते हुए जमकर मिठाई का डिब्बा भी बांटा।

    केएल राहुल पर चला अथिया का जादू

    केएल राहुल पर चला अथिया का जादू

    आपको बता दें कि अथिया शेट्टी भले ही एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा कमाल न दिखा पाई हों लेकिन वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पर अपना जादू चलाने में पूरी तरह से सफल साबित हुई हैं। वहीं पापा सुनील शेट्टी बड़े दिनों से अपनी लाडली बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। संगीत से लेकर मेहंदी, हल्दी और शादी तक हर रस्म-रिवाज में सुनील शेट्टी ने शिद्दत से सारे फर्ज निभाए हैं।,

    सुनील शेट्टी ने कहा- मैं अब ससुर बन गया हूं

    बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान के साथ पैपराजी और मीडिया से मिलने पहुंचे। पिता-बेटे ने मीडिया और पैपराजी का न सिर्फ शुक्रिया अदा किया, बल्कि मिठाई के डिब्बे भी दिए।पैपराजी ने जब सुनील शेट्टी को बधाई दी और पूछा कि शादी कैसी रही तो उन्होंने कहा- एक छोटी सी फैमिली है। सब कुछ अच्छा रहा। रोल नया नहीं, फादर का ही है। मेरा बेटा ही है वो। अब तो मैं फादर-इन-लॉ बन चुका हूं।

    बेटे अहान और पापा सनील शेट्टी ने पैपराजी को बांटी मिठाई

    वहीं अहान शेट्टी ने अपने जीजा केएल राहुल के लिए कहा- मैं राहुल को हमेशा से ही भाई मानता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि केएल राहुल अब हमारी फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। अपने फार्महाउस के बाहर सुनील शेट्टी ने पैपराजी के लिए टेंट लगवाए थे और उनके खाने-पीने का बढ़िया इंतजाम भी किया था। वहीं सुनील शेट्टी ने पैपराजी से वादा किया था कि शादी के बाद वह बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल को उनसे मिलवाने जरूर लाएंगे। उन्होंने पैपराजी को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया।

    अथिया और केएल राहुल ने कैमरे पर दिए रोमांटिक पोज

    वहीं सात फेरे लेने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल वेडिंग वेन्यू से बाहर निकले और मीडिया से मिले। दोनों ने पैपराजी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा दोनों ने रोमांटिक अंदाज में हाथों में हाथ डाले और बाहों में बाहें डाले जमकर पोज भी दिए। अथिया ने एक बड़ी सी डायमंड रिंग पहनी थी, जो अलग ही चमक रही थी। सबकी नजरें उसी पर ठहरी थीं।

    पिंक लहंगे में कहर ढा रही थीं अथिया

    दुल्हनिया अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल के पेट पर हाथ रखकर कैमरे पर पोज दिए। वह खिलखिलाकर हंस रही थीं। अथिया ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं केएल राहुल के चेहरे पर भी खुशी की चमक साफ नजर आ रही थी। कैमरे पर पोज देते हुए केएल राहुल की नजरें अथिया से हट ही नहीं रही थीं। वह बीच-बीच में उन्हें एकटक निहार रहे थे।

    अथिया की शादी को बेहद निजी समारोह था

    सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया की शादी को बेहद निजी समारोह था, जिसमें परिवार के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अथिया और केएल राहुल की शादी में अनुपम खेर, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, कृष्णा श्रॉफ समेत कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं दोस्त केएल राहुल की शादी में इशांत शर्मा और वरुण आरोन भी दिखाई दिए थे।

    आईपीएल के लिए कैंसिल किया हनीमून प्लान

    आईपीएल के लिए कैंसिल किया हनीमून प्लान

    वहीं सुनील शेट्टी ने पैपराजी को बताया था कि अब अथिया और केएल राहुल का वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद आयोजित होगा। खबर है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपना हनीमून का प्लान भी कैंसल कर दिया है। ऐसा फैसला उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल और कुछ कमिटमेंट्स के कारण किया है। दोनों हनीमून पर यूरोप जाने वाले थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+