अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म, नातिन पर सुनील शेट्टी ने ऐसे लुटाया प्यार, कमेंट कर कही ऐसी बात

Athiya Shetty Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने गत 24 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अथिया शेट्टी और उनके पति भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पैरेंटस बन गए हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म
वहीं सुनील शेट्टी भी नाना बनने के बाद काफी खुश हो गए हैं। शेट्टी परिवार ने घर में नन्ही राजकुमारी का पूरे दिल से स्वागत किया है। आपको बता दें कि बटी के जन्म की खबर खुद अथिया शेट्टी और उनके पति केएल राहुल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

Athiya Shetty Baby Girl

नाना बनने पर खुश हुए सुनील शेट्टी

वहीं अथिया शेट्टी के पिता बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी नातिन को जन्म से खुशी से पागल हुए जा रहे हैं। नातिन के जन्म से एक्साइटेड हुए नाना सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर नन्ही राजकुमारी को सभी लोगों की बुरी नजरों से बचाने के लिए दिल और इवेल आई इमोजी के साथ कमेंट किया है।

नाना ने कमेंट कर लिखी ऐसी बात

वहीं अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने भी उसी इमोजी के साथ कमेंट किया है। आपको बता दें कि एक्टर अहान शेट्टी भी मामा बन गए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल के साथ मिलकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दोनों ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में बताया है।

अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर लोगों को दी थी ऐसी खुशखबरी

-अथिया शेट्टी के इस पोस्ट में तालाब में दो हंसों की एक सुंदर पेंटिंग बनी हुई और नीचे लिखा है- 24-3-2025 को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला, अथिया और राहुल। अथिया शेट्टी के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

-आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बताया था कि वह जल्द ही नाना बनने वाले हैं। इस बात को बताकर उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। इस शो में सुनील शेट्टी ने कहा था- जब मैं नाना बनूंगा तो मुझे अच्छा व्यवहार करना होगा क्योंकि कोई भी बच्चा इतने गुड लुकिंग नाना को संभाल नहीं सकता। जब मैं अगले सीजन में आऊंगा तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+