क्या शादी के 7 साल बाद टूटने वाला है असिन का रिश्ता, डिलीट की पति की सारी फोटोज, जानें क्या है मामला
Asin Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की ऑनस्क्रीन हीरोइन असिन की चुलबुली एक्टिंग को आजतक कोई नहीं भुला पाया है। फिल्म गजनी में अपनी दमदार एक्टिंग से असिन ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इसके बाद असिन सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में भी नजर आई थीं। हालांकि असिन ने अपने करियर के पीक टाइम पर ही माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली थी और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब असिन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि असिन ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक ही अपने पति की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति के साथ मौजूद उनकी सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज भी हटा दी हैं, जिसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं असिन पति राहुल से अलग तो नहीं हो रही हैं।

2016 में असिन ने राहुल शर्मा से की थी शादी
आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस असिन ने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा को काफी दिनों तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 19 जनवरी 2016 को शादी कर ली थी। ईसाई और हिंदू रीति-रिवाज से दिल्ली में दोनों की शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं साल 2017 में असिन ने बेटी अरिन को जन्म दिया था।
असिन ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए पति के फोटोज
असिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी 5 साल की बेटी अरिन के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज मौजूद हैं लेकिन उन्होंने अपने पति के साथ की सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। आपको बता दें कि असिन ने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद अपने इमोशनल पोस्ट में राहुल के साथ सिर्फ एक फोटो डिलीट नहीं की है। ये मोनोक्रोम फोटो असिन और राहुल की शादी के रिसेप्शन की है, जिसमें दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भी शामिल हुए थे।
असिन और राहुल शर्मा की मुलाकात
जानकारी के अनुसार साल 2012 में असिन फिल्म 'हाउसफुल 2' की शूटिंग के लिए प्राइवेट जेट से ढाका जा रही थीं। उनके साथ फिल्म के हीरो अक्षय कुमार भी मौजूद थे। अक्षय कुमार और राहुल शर्मा काफी करीबी दोस्त थे। अक्षय कुमार ने ही असिन को राहुल शर्मा से मिलवाया था और दोनों को डेट करने की नसीहत भी दी थी, जबकि उस समय असिन ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था।
राहुल शर्मा की सादगी पर मर मिटी थीं असिन
आपको बता दें कि उस समय असिन ने राहुल शर्मा को इग्नोर कर दिया था। असिन को नहीं पता था कि वो जिस जेट में बैठकर आई थीं, उसके मालिक राहुल शर्मा ही थे। बाद में जब असिन को ये बात पता चली थी तो वह उनकी सादगी की कायल हो गई थीं और नंबर एक्सचेंज करने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ और आखिर में दोनों ने शादी कर ली थी।
कपल के अलग होने के लगाए जा रहे हैं कयास
असिन और राहुल शर्मा के एक फैन पेज ने कपल के अलग होने की अफवाहों का दावा किया है। इसमें बताया गया है कि असिन ने गत फरवरी 2023 में ही राहुल के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। पेज के एडमिन ने कपल की कुछ फोटोज शेयर कीं और बताया कि कैसे असिन पिछले कुछ समय से अपने पोस्ट अपलोड और डिलीट कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications