Asim Riaz ने धर्म की खातिर हिमांशी से तोड़ा था रिश्ता, अब फिर हुआ इस मिस्ट्री गर्ल से प्यार, वायरल हुई Photo

Asim Riaz Dating Rumours: 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने कई सालों तक डेट करने के बाद पिछले साल ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन लगता है कि अब हिंमाशी से अलग होने के बाद आसिम की जिंदगी को एक बार फिर प्यार हो गया है।

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। आसिम मुस्लिम परिवार से हैं वहीं हिमांशी हिंदू परिवार से हैं। ऐसे में इस रिश्ते का आगे भविष्य नहीं था इस वजह से दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की खबर से फैंस काफी हैरान थे। यहां तक कि फैंस ने दोनों को खूब खरी खोटी भी सुनाई थी।

Asim Riaz

अब हिमांशी खुराना से अलग होने के 5 महीने बाद ही आसिम रियाज ने एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद वह डेटिंग अफवाह को लेकर चर्चा में आ गए। दरअसल, आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की। हालांकि इस तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल की शक्ल नहीं नजर आ रही है। दोनों कैमरी की तरफ पीठ करके बैठे हैं।

फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे मिस्ट्री गर्ल आसिम के कंधे पर सर रखकर आराम से बैठी है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एकसाथ क्वालिटी टाइम बीताने के लिए छु्ट्टी पर गए हैं। आसिम रियाज की फोटो से ज्यादा कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा, 'जिंदगी चलती रहती है।' इसका मतलब साफ है कि वह अपने पास्ट रिलेशनशिप से आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि आसिम को नया प्यार मिल गया है।

बता दें कि, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की पहली मुलाकात बिग-बॉस 17 के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस जोड़ी को शो में काफी प्यार मिला। हालांकि शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन अब कपल का ब्रेकअप हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+