मल्लिका शेरावत का इस एक्टर ने दबाया था गला? 'मर्डर' में इस सीन पर मचा था बवाल, अब सालों बाद सामने आया सच
Ashmit Patel Mallika Sherawat: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्म मर्डर उनकी अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में उनके अलावा एक्टर अश्मित पटेल भी लीड रोल में थे। लेकिन वह बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए।
अश्मित पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म मर्डर से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने कहा कि फिल्म के दौरान मल्लिका ने सारी लाइमलाइट छीन ली थी और उन्होंने गला दबाने का झूठा आरोप लगाया था।

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान अश्मित पटेल ने कहा कि, 'उन दिनों पब्लिसिटी स्टंट का चलन नहीं था लेकिन मल्लिका शेरावत इसके बारे में अच्छे से समझती थीं। तब उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मुझे और इमरान हाशमी को किनारे कर दिया था और खुद सारी लाइमलाइट बटोर ली थी।'
अश्मित पटेल ने आगे उस सीन के बारे में बात की जब उन्हें मल्लिका शेरावत का गला दबाने को कहा गया था। एक्टर ने कहा, 'फिल्म में हमारी शादी हमारी सहूलियत के हिसाब वाली थी। मैंने मेथड एक्टिंग करने की कोशिश की और मल्लिका के किरदार से कुछ दूरी बनाए रखने की कोशिश की। इसलिए, जब उन्होंने सेट पर एक-दो बार मेरे साथ विवाद सुलझाने की कोशिश की, तो मैं थोड़ा दूर हो गया। मैं कोशिश कर रहा था कि हारे बीच तनाव बनाए रखूं ताकि वह सीन अच्छे से शूट हो पाए। लेकिन मल्लिका ये बात समझ नहीं पाईं।'
अश्मित ने आगे कहा कि, 'एक सीन था, जहां मुझे उसका गला घोंटना था। मैंने एक बार नसीरुद्दीन शाह से पूछा था कि कैमरे पर किसी का गला घोंटने वाला सीन करने का तरीका क्या है, तो उन्होंने समझाया जिसके हिसाब से ऐसा लगेगा आप असल में गला दबा रहे हैं। लेकिन असल में इसका कोई नुकसान नहीं होता। हालांकि जैसे ही शॉट खत्म हुआ तो मल्लिका ने इसे मुद्दा बना दिया। इसके बाद भट्ट साहब ने मुझे उनसे माफी मांगने को कहा। जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी।'
मर्डर 2004 में रिलीज़ हुई और इसने इमरान और मल्लिका को रातों-रात स्टार बना दिया। यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही और इसके बाद फिल्म के कई सीक्वल भी बनाए गए। वहीं अश्मित कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन रियलिटी शो बिग-बॉस 4 में अपनी उपस्थिति के लिए वह काफी फेमस हुए।












Click it and Unblock the Notifications