'हां हम शादीशुदा थे' आशा पारेख ने इस एक्टर के साथ रचाई थी शादी? अब सालों बाद ने कबूला सच
Asha Parekh On Shammi Kapoor: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग के अलावा फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हालांकि आशा पारेख की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आजतक शादी नहीं की।
आशा पारेख ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और उनके साथ अफेयर्स की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस का नाम शम्मी कपूर के साथ जोड़ा गया। खबर ये भी आई थी कि दोनों ने शादी कर ली। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनका मतभेद भी रहा। अब इन सभी खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से दूर हैं। अब वह अरबाज खान के 'द इनविंसिबल्स' सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ। इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। आशा पारेख ने शो में शम्मी कपूर के साथ शादी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में कहा- 'हां, हम शादीशुदा थे।'
इसके अलावा आशा पारेख ने शत्रुघ्न सिन्हा से हुए मतभेद पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'यह ऐसा था जैसे चलो मैं जैसा चाहती हूं वैसा ही करते हैं. और फिर उन्होंने प्रेस में कुछ बयान दिए, जो उनके लिए बहुत अपमानजनक थे, मेरे लिए नहीं।'
आशा पारेख से जब अरबाज खान ने कहा कि, इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो ड्रिंक करती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने उस घटना को याद किया जब वह शराब पीने के बाद अगले दिन शूट के लिए नहीं जा पाई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी आंखें इतनी ज्यादा लाल हो गई थी कि उन्होंने शूटिंग करने से ही मना कर दिया था।
आशा पारेख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कटी पतंग, तीसरी मंजिल, मेरा गांव मेरा देश, आन मिलो सजना, कारवां, दिल देके देखो और कालिया जैसी कई हिट फिल्में दी। लेकिन कालिया के बाद एक्ट्रेस फिल्में करनी बंद कर दी थी। इसके बाद उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया और गुजराती सीरियल्स में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications