Asha Bhosle Heart Attack: फेमस सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, कैसी है हालत?
Asha Bhosle Heart Attack: भारतीय संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। खबर है कि दिग्गज गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है।
ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

अस्पताल के बाहर मीडिया का लगा जमावड़ा
इस बीच अस्पताल के बाहर मीडिया और पैपराजी का जमावड़ा देखा जा रहा है लेकिन अब तक परिवार की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फैंस में बढ़ी बेचैनी, सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर जारी
जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने आशा भोसले के जल्द स्वस्थ होने की कामना करनी शुरू कर दी है। दशकों से अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली इस गायिका के लिए देश-विदेश में प्रार्थना की जा रही है। उनकी सेहत को लेकर हर अपडेट पर लोगों की नजर बनी हुई है।
संगीत की दुनिया की अमूल्य विरासत
-आशा भोसले भारतीय संगीत इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1948 में फिल्म चुनरिया के गाने सावन आया से की थी।
-करीब सात दशकों से ज्यादा लंबे करियर में आशा भोसले ने लगभग 16000 से अधिक गाने गाए हैं। हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और यहां तक कि रूसी भाषा में भी उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
हर कोई कर रहा है दुआ
फिलहाल सभी की नजरें आशा भोसले के हेल्थ अपडेट पर टिकी हुई हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उनकी सेहत को लेकर सकारात्मक खबर सामने आएगी और वह एक बार फिर स्वस्थ होकर अपने चाहने वालों के बीच लौटेंगी।
-
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications