कौन हैं ये हुस्न परी जो करने जा रही हैं फिल्मों में डेब्यू? दिग्गज सिंगर से क्या है नाता?
Zanai Bhosle Profile: संगीत के क्षेत्र में मंदिर जैसा स्थान रखने वाले भोसले और मंगेशकर खानदान के आगे लोग नतमस्तक हैं, इस परिवार को मां सरस्वती का साक्षात आशीर्वाद मिला हुआ है, 'भारत रत्न' और दिवंगत स्वरकोकिला लता मंगेशकर और 'पद्मविभूषण' से सम्मानित आशा भोसले ने संगीत जो ऊंचाईयां दी है, वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है।

म्यूजिक के क्षेत्र में इनके अभूतपूर्व योगदान को तो सब पहचनाते हैं लेकिन अब इस खानदान की नई पीढ़ी एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है।
जी हां, यहां बात हो रही है आशा भोसले की पोती जनाई भोसले की, जो कि 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बेपनाह खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहने वाली जनाई बहुत अच्छी डांसर और सिंगर भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह करने जा रहे हैं।
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज'
हाल ही में आशा ताई के एक ग्रैंड इवेंट में लाखों लोगों के सामने स्टेज पर संदीप सिंह ने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 'मुझे ये बताते हुए बहुत हर्ष और गौरव हो रहा है कि मैंने अपनी आने वाली फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' के लिए अभिनेत्री को चुन लिया है।'
शिवाजी की पत्नी रानी साईं बाई के किरदार में फिट बैठती हैं जनाई
उन्होंने कहा कि 'वो कोई और नहीं बल्कि जनाई भोसले हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज की वंशज से आने वाली जनाई हर तरह से शिवाजी की पत्नी रानी साईं बाई के किरदार में फिट बैठती हैं , मैं उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुनते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'
'मैं अभी कुछ भी नहीं कह पाऊंगी...'
इसके बाद उन्होंने आशा भोसले का पैर छूकर आशीष लिया, जनाई भोसले इस तरह से अपना नाम फिल्म के लिए चुने जाने पर इमोशनल हो गईं, उन्होंने कहा कि 'मैं अभी कुछ भी नहीं कह पाऊंगी, बहुत बहुत शुक्रिया।'
तो वहीं दूसरी ओर आशा भोसले भी इस मौके पर भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि 'मेरी पोती बहुत प्यारी और सुंदर है, ये तो मैं जानती ही हूं लेकिन अब वो फिल्मों में बतौर हिरोईन काम करने जा रही है, इससे बढ़कर मेरे लिए और क्या बात होगी। मेरा प्यार और आशीष जनाई और संदीप दोनों के साथ है।'
सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं जनाई
आशा जी के इस कथन के बाद संदीप सिंह और जनाई दोनों ने आशा भोसले के पैर छूकर आशीष लिया। आपको बता दें कि हद से ज्यादा हसीन जनाई भोसले सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले और बहू अनुजा भोसले की बेटी है। इनकी पढ़ाई लिखाई Switzerland से हुई है और इन्होंने भी संगीत की शिक्षा ली है।
जनाई भोसले अपनी दादी के काफी करीब हैं
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जनाई भोसले अपनी दादी के काफी करीब हैं। मालूम हो कि लीजेंड स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत - छत्रपति शिवाजी महाराज' 19 फरवरी, 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications