आर्यन खान पर फैंस ने इस कदर लुटाया प्यार, किसी ने दिया गुलाब, तो किसी ने खुलेआम किया किस

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया।

मुंबई, 16 सितंबर: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग और लड़कियों में उनके लिए दीवानगी कभी भी किसी से नहीं छिप पाई। हालांकि उनके लिए ऐसा क्रेज उनके बेटे आर्यन खान के लिए देखने को मिले ऐसा कुछ जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आप उनकी इस वायरल वीडियो पर नजर डालेंगे तो इस बात की गलतफहमी दूर हो जाएगी। क्योंकि, अब आर्यन खान के लिए भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

आर्यन खान पर फैंस ने लुटाया प्यार

आर्यन खान पर फैंस ने लुटाया प्यार

ड्रग्स केस से मिली राहत के बाद आर्यन खान कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। हाल ही में उनका एयरपोर्ट पर फैंस ने वार्म वेलकम किया। आर्यन खान के पहुंचने से पहले ही फैंस एयरपोर्ट पर खड़े उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही आर्यन वहां पहुंचते हैं उन्हें देखते ही फैंस अपना प्यार लुटाने लगते हैं। जहां कुछ फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए एक्साइटेड होते हैं तो वहीं कुछ फैंस हाथों को चुमते हुए नजर आए।

फैंस ने हाथों में किया किस

बता दें कि आर्यन खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, अपने पिता की तरह आर्यन फैंस के साथ अच्छी तरह से ट्रीट कर रहे हैं। फैंस के इंतजार के बाद वह उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि जहां एक तरफ वह फोटो क्लिक कर रहे हैं तो एक फैन ने उनसे उनका हाथ मांगा और उनके हाथों पर किस किया। ये मोमेंट वाकई उनके लिए काफी स्पेशल रहा। इसके साथ ही उन्होंने एक फैन बड़े ही अलग अंदाज में सलाम किया।

आर्यन खान को फैंस करते हैं पसंद

आर्यन खान को फैंस करते हैं पसंद

जिस तरह से फैंस ने आर्यन खान पर जमकर प्यार लुटाया उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि फैंस उनको कितना ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि कुछ फैंस तो आर्यन खान को शाहरुख खान के यंग लुक से कंपेयर करते हैं। वह कहते हैं कि आर्यन खान में शाहरुख खान की छवि नजर आती है।

आर्यन के सलाम से इंप्रेस हुए फैंस

आर्यन के सलाम से इंप्रेस हुए फैंस

फिलहाल फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से उन्होंने उस सलाम को अपने पिता की तरह किया'। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें अपना क्रश तक बताया। वहीं कुछ फैंस ने उनकी शाहरुख खान के लुक से तुलना की। फिलहाल उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

स्टाइलिश लुक में नजर आए आर्यन खान

स्टाइलिश लुक में नजर आए आर्यन खान

वहीं आर्यन खान के लुक की बात करें तो, वे नेवी टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट्स, व्हाइट स्नीकर और ब्राइट यैलो जैकेट पहने स्टाइलिश लुक में नजर आए। आर्यन खान के इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें फिल्मों में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। आर्यन खान के लिए ऐसी दीवानगी उन्हें अभी से स्टार बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+