रावण के दहन के लिए इस गांव पहुंचे 'रामायण' के राम और सीता, देखते ही लोगों ने उठाई पूजा की थाल और फिर..

रामायण में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिलखिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी को भीड़ ने घेरा हुआ है।

मुंबई, 5 अक्टूबर: आज पूरे देश में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर दशहरा हर साल मनाया जाता है। बात जब भी श्रीराम की हो, तो टीवी पर बड़े लंबे समय तक राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का चेहरा खुद ब खुद सामने आ जाता है। अरुण गोविल ने अपने किरदार से छाप ही कुछ ऐसी छोड़ी है। अरुण गोविल और दीपिका को जहां भी लोग देखते थे, उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़ते थे। अब अरुण गोविल, दीपिका चिलखिया और सुनील लहरी हाल ही में महाराष्ट्र के अहमदनगर के खरदा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने रावण को जलाया।

गांव पहुंचे सीता-राम

गांव पहुंचे सीता-राम

रामायण में माता सीता का बेहतरीन किरदार निभाने वाली दीपिका चिलखिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी को भीड़ ने घेरा हुआ है। एक महिला तीनों की आरती उतार रही हैं।

वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो सुनील लहरी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तीनों को जनता का अपार प्रेम मिल रहा है। वहीं वीडियो शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में भी एक्टर्स के प्रति अपना खूब प्यार दिखाया है।

चर्चा में रहे थे अरुण गोविल

चर्चा में रहे थे अरुण गोविल

बताते चलें कि इससे पहले अरुण गोविल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट पर एक महिला उन्हें देखते ही उनके पैर छूने लगीं। महिला को देखकर अरुण भी हक्के-बक्के रह गए।

वायरल वीडियो पर बोली ये बात

वायरल वीडियो पर बोली ये बात

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अरुण गोविल का रिएक्शन भी सामने आया था। एक्टर ने बताया कि वो महिला काफी परेशान थीं। उनके पति आईसीयू में एडमिट थे। महिला एक कपड़ा लेकर आई थी, जिसे वो मेरे चारों ओर लपेटना चाहती थी। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि वो ऐसा अपने पति के साथ कर सकती हैं।

माननी पड़ती थी लोगों की बात

माननी पड़ती थी लोगों की बात

इसके साथ ही अरुण गोविल ने बताया कि उन्हें कैसा महसूस होता है, जब कोई उन्हें भगवान समझकर पैरों में गिरता है। एक्टर ने बताया कि जब बड़ी उम्र के लोग ऐसा करते थे, तो मैं उन्हें मना भी करता था लेकिन वे मुझे मना कर देते थे। फिर मुझे उनकी बात माननी पड़ती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+