पैदा होते ही आरती सिंह की गुजरी मां, 13 साल में हुईं थी यौन उत्पीड़न का शिकार, दर्द भरा रहा बचपन

Arti Singh: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह की 25 अप्रैल को शादी हो गई। शादी के हर फंक्शन में कृष्णा अभिषेक अपनी बहन के साथ रहे। वहीं टीवी इंडस्ट्री से तमाम बड़े एक्टर्स भी उनकी शादी में शामिल हुए थे। आरती की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।

भले ही आरती सिंह अब अपनी लाइफ में खुश हैं लेकिन बचपन उनका काफी मुश्किल दौर से गुजरा था। एक्ट्रेस के पैदा होने के 20 दिन बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। कैंसर की बीमारी ने आरती से उनकी मां का साया छीन लिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी मां का चेहरा भी नहीं देखा था।

Arti Singh

बिग-बॉस 13 का हिस्सा रह चुकी आरती सिंह ने एक बार शो के दौरान बताया था कि कैसे उनके पिता ने बीच में ही साथ छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मेरे पापा ने बच्चों का परवरिश ना हो पाने के कारण मुझे और मेरे भाई को अपने दोस्त को गोद दे दिया था। इसके बाद उनका भी निधन हो गया था।' उस वक्त आरती सिंह की उम्र 5 साल की थी।

आरती सिंह का बचपना काफी मुश्किलों भरा रहा है। एक्ट्रेस ने बिग-बॉस 13 में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने 13 साल की उम्र में हुई घटना का जिक्र करते हुए नेशनल टीवी पर कहा था कि, घर में एक नौकर ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से वह खुद को बचाने के लिए छत से कूद गई थीं। इस घटना के कारण आरती सिंह डिप्रेशन में चली गई थी और उन्हें कई बार पेनक अटैक भी आए थे।

आरती सिंह ने अपनी लाइफ में तमाम दर्द झेले हैं। हालांकि उनके भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हमेशा पिता और भाई बनकर उनका साथ दिया। अब एक्ट्रेस की लाइफ में खुशियों लौट आई है। उन्होंने बिजनेसमेन दीपक चौहान से शादी कर ली। दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब एक्ट्रेस फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+