विदेशियों को जब पीटने पर उतारू हो गए थे संजय दत्त, सड़क पर हुआ तमाशा, अरशद वारसी ने सुनाया किस्सा
Sanjay Dutt Arshad Warsi: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और अरशद वारसी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। रील में ही नहीं वह रियल में भी अच्छे दोस्त हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने बैंकॉक में हुई एक घटना का जिक्र किया।
हाल ही में समदीश भाटिया के साथ बातचीत में अरशद वारसी ने वो किस्सा याद किया जब वह बैंकॉक में एंथनी कौन है? की शूटिंग के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट संजय दत्त और अनुषा दांडेकर भी मौजूद थे।

अरशद वारसी ने बताया कि बैंकॉक में जब तीनों एकसाथ फिल्म की शूटिंग के बाद डिनर के लिए गए थे। इस दौरान वह एक मुश्किल स्थिति में फंस गए थे। एक्टर ने कहा कि, 'जब हम लोग डिनर के लिए बाहर गए थे तो मैं आगे था, संजय और बिट्टू मेरे पीछे थे। और अनुषा सबसे आगे चल रही थीं। उस समय, दो विदेशियों ने अनुषा को देखा और उनमें से एक ने टिप्पणी की।'
अरशद वारसी ने आगे बताया कि, घटना तब हुई जब नशे में धुत कुछ विदेशियों ने अनुषा दांडेकर के साथ बदसलूकी की, जिससे हाथापाई की नौबत आ गई। उन्होंने कहा, 'विदेशी शराब पी रहे थे। इसलिए ऐसा लग रहा था कि लड़ाई शुरू होने वाली है। लेकिन फिर अचानक संजय दत्त और बिट्टू पीछे से उनके साथ आ गए।" हालांकि कुछ देर बार स्थिति संभल गई और मामला लड़ाई होने से बच गया।
अरशद वारसी ने ये भी बताया कि संजय दत्त संजय दत्त उनसे भिड़ने तक को तैयार थे। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, संजय दत्त के प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई, जो अभिनेता को चीयर कर रहे थे। विदेशी लोग संजय को असली गैंगस्टर समझकर डर गए और जल्दी से पीछे हट गए, जिससे लड़ाई अंत में खत्म हो गई थी।
अनुषा दांडेकर ने संजय और अरशद के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके लिए खड़े होकर उनका साथ दिया। इस घटना ने संजय दत्त और अरशद वारसी के बीच के रिश्ते को और मजबूत कर दिया। बता दें कि, दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, खास तौर पर मुन्ना भाई सीरीज में। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को भी मजबूत बना दिया है।
ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt ने किए बागेश्वर धाम के दर्शन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ की मन की बात












Click it and Unblock the Notifications