Banda Singh Chaudhary Movie Review: बंदा सिंह चौधरी के बारे में बताती है अरशद की फिल्म, मेहर विज ने किया कमाल

स्टार कास्ट: अरशद वारसी, मेहर विज, कियारा खन्ना, शताफ फिगर, शिल्पी मारवाह, जीवेशु अहलूवालिया और अलीशा चोपड़ा

निर्देशक: अभिषेक सक्सेना

रेटिंग्स: 3.5 स्टार्स

अरशद वारसी की फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' की कहानी बयां करती है। जिसे उसके पिंड (गांव) से खदेड़ने की कोशिश की जाती है। क्यों? क्योंकि वो मूल रूप से पंजाब का नहीं है। इन कथित आंतकवादियों के सामने बंदा सिंह घुटने नहीं टेकता है बल्कि उनसे मुकाबला करता है और लड़ता है। एक आदमी लोगों को इंस्पायर करता है और फिर सबसे लड़ता है। बंदा हथियार उठाता है और उन लोगों को मौत के घाट उतारता है जो पंजाब के लोगों को बांट रहे हैं। ये फिल्म भी कोई फिक्शन नहीं बल्कि रियल लाइफ स्टोरी है।

फिल्म इमोशन्स से भरपूर है। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी भी ठीक है। फिल्म में कुछ शॉट्स ठीक हैं और कुछ अच्छे हैं। फिल्म में एक सीन है, जहां पर बंदा सिंह, एक कथित आंतकवादी के पैर पर गोली मारता है। ये सीन उसकी हिम्मत और उसके नेक इरादे को दिखाती है कि चाहता तो वो उस शख्स को मार सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वो हथियार उठाने के बाद भी शांति चाहता है। फिल्म अन्य तकनीकि पहलूओं पर भी ठीक स्तर पर है।बैकग्राउंड स्कोर इमोशन्स को बढ़ाने का काम करता है।

banda singh chaudhary movie review

मेहर ने किया कमाल
एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में हर एक कलाकार ने उम्दा परफॉर्म किया है। लीड एक्टर्स में अरशद वारसी रोल ठीक तरीके से निभाया है। उनका अंदाज, उनका स्वैग और देसीपना ठीक है। वहीं मेहर तो कैरेक्टर में डूबी दिखती हैं। उनकी चाल से लेकर चेहरे के हाव-भाव सब कुछ सटीक है। बेटी नेमत के किरदार में कियारा खन्ना को देख सुकून सा मिलता है। इसके पहले भी वो 'थैंक गॉड' और 'हाई नाना' में दिल जीत चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस दमदार रही है। वहीं शिल्पी मारवाह मंझी हुईं थिएटर कलाकार हैं और जैसे उन्होंने 'रांझणा' में कमाल किया था, उससे एक कदम आगे वो इस बार दिखती हैं। इन सभी के अलावा जीवेशु अहलूवालिया और अलीशा चोपड़ा सहित अन्य कैरेक्टर भी परफेक्ट दिखते हैं।

कुल मिलाकर ये फिल्म देखी जा सकती है। जिसे आप सिर्फ दोस्तों के साथ ही नहीं बल्कि परिवार और बच्चों के साथ भी देख सकते हैं। फिल्म से बंदा सिंह चौधरी की कहानी के बारे में पता चलता है। जिससे अभी तक काफी लोग अनजान हैं। इस लिहाज से भी फिल्म को देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+