Armaan Malik: यूट्यूब पर 2 पत्नियों का ऐसा रूप दिखाकर अरमान मलिक ने कमाए इतने पैसे, सामने आया कमाई का बड़ा सच

Armaan Malik Net Worth: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। खबर है कि उनके बेटे जैद को रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। वहीं जैद की मां कृतिका मलिक भी बेटे ही हालत देख फूट फूटकर रोती नजर आई हैं।

अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे
आपको बता दें कि अरमान मलिक अपनी पत्नियों और चार बच्चों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं जिसके चलते वह लोगों के बीच हॉट टॉपिक बने रहते हैं। हर कोई उनके और उनकी शादी के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आता है।

Armaan Malik

अरमान मलिक की लग्जीरियस लाइफ

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया से अरमान मलिक की जमकर कमाई होती है और यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

अरमान मलिक की करोड़ों की कैरावैन

-यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी फैमिली पार्टीज से लेकर किसी भी खास इवेंट पर लाखों रुपए खर्च करते नजर आते हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपए अपनी नई कैरावैन पर खर्च किए हैं। इस कैरावैन के अंदर अरमान मलिक ने हर सुख सुविधा का सामान फिट किया है।

-वहीं अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां, कृतिका और पायल के सोशल मीडिया हैंडल भी उनकी लग्जरी लाइफ का सबूत देते नजर आ जाते हैं।

अरमान मलिक की करोड़ों की संपत्ति

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खबर है कि अरमान मलिक करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

-अरमान मलिक ने एक चैट शो में बताया था कि वह कितनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं जबकि ढाई साल पहले उनके पास कुछ नहीं था। यूट्यूब से उन्होंने जमकर कमाई की है।

-अरमान मलिक ने एक चैट शो में बताया था कि वो कभी मिस्त्री का काम करते थे लेकिन इस वक्त वह 10 आलीशान फ्लैट्स के मालिक हैं।

-इस वक्त यूट्यूबर के पास 10 फ्लैट हैं जिनमें से 4 में वह अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। बाकी 6 उन्होंने अपने साथ काम करने वाली टीम और स्टाफ को दे रखे हैं। उनके पास इस समय स्टूडियो, म्यूजिक स्टूडियो, 6 एडिटर 2 ड्राइवर, 4 पीएसयू और 9 नौकरानियां हैं।

-यूट्यूबर अरमान मलिक ने बताया था कि कोरोना महामारी के वक्त उनके पास कुछ नहीं था। फिर लॉकडाउन के समय उन्होंने टिक-टॉक से ढाई लाख रुपए महीन कमाना शुरू किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे कॉन्टेट पर काम करते रहे। ये सारी कमाई उन्होंने यूट्यूब से सिर्फ ढाई साल में की है।

-अरमान मलिक की कमाई यूट्यूब और उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से होती है। वह इन सबसे महीने भर में लगभग 8 से10 लाख रुपए तक कमा लेते हैं।

आलीशान जिम के मालिक हैं अरमान मलिक

अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं।

पायल और कृतिका की कमाई

यूट्यूबर अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 3 से 4 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+