मलाइका अरोड़ा की कमाई पर मीडिया में छपी ऐसी खबर कि भड़क गए ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

मलाइका अरोड़ा की कमाई पर मीडिया में छपी ऐसी खबर कि भड़क गए ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, कहा- 'शर्म आनी चाहिए'

मुंबई, 08 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप की अधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। मलाइका और अर्जुन कई इंटरव्यू में एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते दिखे हैं। पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की संपत्ति को लेकर कुछ न्यूज रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें कहा गया था कि मलाइका अर्जुन कपूर से ज्यादा कमाती हैं। अपनी और मलाइका की आय की तुलना वाली मीडिया रिपोर्ट पर अर्जुन कपूर भड़क गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टास्टोरी में लिखा है कि ऐसी खबरों और हेडलाइन के लिए शर्म आनी चाहिए।

Recommended Video

    Malaika Arora और अपनी संपत्ति की तुलना पर भड़के Actor Arjun Kapoor, बताया शर्मनाक | वनइंडिया हिंदी
    मलाइका की कमाई के सोर्स पर उठे सवाल, तो गुस्सा हुए अर्जुन

    मलाइका की कमाई के सोर्स पर उठे सवाल, तो गुस्सा हुए अर्जुन

    अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका के साथ कमाई की तुलना वाली खबरों की आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट की हैडलाइन ने अर्जुन कपूर को गुस्सा दिला दिया। इस हैडलाइन में मलाइका की कमाई के सोर्स पर भी सवाल किए गए थे। यह बात अर्जुन कपूर को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसको लेकर शनिवार शाम एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिपोर्ट्स की निंदा की।

    अर्जुन कपूर बोले- शर्मनाक और दुखद है ये सब

    अर्जुन कपूर बोले- शर्मनाक और दुखद है ये सब

    अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''2021 में ऐसी हैडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह (मलाइका) अच्छा कमाती हैं और उन्होंने सालों से जहां वह आज हैं वहां पहुंचने के लिए मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।'' हालांकि अर्जुन कपूर ने कुछ घंटे बाद ही अपने पोस्ट को हटा दिया था।

    मलाइका अरोड़ा 100 करोड़ और अर्जुन की कमाई 88 करोड़

    मलाइका अरोड़ा 100 करोड़ और अर्जुन की कमाई 88 करोड़

    मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेमी अर्जुन कपूर से ज्यादा कमाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की कुल कमाई 100 करोड़ है। वहीं मलाइका के मुकाबले अर्जुन कपूर की कुल कमाई 88 करोड़ है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर करने के लिए तकरीबन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। इसके अलावा मलाइका को रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाने के लिए मोटी रकम मिलती है।

    अर्जुन कपूर ने बताया आखिर क्यों करते हैं मलाइका से प्यार?

    अर्जुन कपूर ने बताया आखिर क्यों करते हैं मलाइका से प्यार?

    अर्जुन कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर क्यों वह मलाइका से प्यार करते हैं। अर्जुन ने कहा था, ''मैं प्यार करता हूं क्योंकि मलाइका अपनी जिंदगी गरिमापूर्ण तरीके से जीती हैं। जिस तरह से उन्होंने 20 साल की उम्र में काम करना शुरू किया, महिला होने से लेकर आज तक, उन्होंने अपनी जिंदगी के हर फैसले एक इंडिपेंडेंट महिला के तौर पर लिए हैं। अपनी जिंदगी का रास्ता उन्होंने खुद तय किया है। मैंने कभी उसकी शिकायत नहीं देखी है। मैंने उन्हें कभी भी किसी भी तरह की नकारात्मकता नहीं देखी। मैंने उसे कभी भी चीज को तोड़मोड़कर पेश करते नहीं देख वह सिर्फ अपने सिर को ऊंचा रथ गरिमा के साथ जीने और अपने काम को बात करने में विश्वास करती हैं। वह हमेशा खुश रहती हैं और मैं उससे हर दिन सीखता हूं!''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+