सरेआम अर्जुन कपूर की बेज्जती करना वरुण धवन को पड़ा भारी, अब सोशल मीडिया पर एक्टर ने लगाई फटकार

वरुण धवन और अर्जुन कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग खींचते हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तकरार देखने को मिली।

मुंबई, 19 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए ब्रिटेन गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक डैशिंग तस्वीर शेयर कर दी। हालांकि उनकी इस तस्वीर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने लोगों का ध्यान खींचा वो था मशहूर अभिनेता वरुण धवन का कमेंट।

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनकिस्ड ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह सेल्फी लेते हुए अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "नई फिल्म नई वाइब. प्यार के साथ ग्लासगो से'। ऐसे में ये कैसे हो सकता है कि वरुण धवन उनकी तस्वीर पर कमेंट ना करें।

वरुण धवन ने किया ऐसा कमेंट

वरुण धवन ने अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों पर कमेंट कर चुटकी ली। वरुण ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "क्या इंसान हो आप"। एक्टर के इस कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। वरुण धवन के कमेंट का अर्जुन कपूर ने भी मजेदार जवाब दिया।

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन की लगाई फटकार

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन की लगाई फटकार

अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा कि, "तुम्हारे कॉफी पीते पीते मेरे दिए गए डिस्क्रिप्शन के बिलकुल विपरीत इंसान हूं मैं..."। अर्जुन के इस कमेंट से फैंस कॉफी विद करण में वरुण धवन के दावों से जोड़ रहे हैं। फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, अर्जुन कपूर उन सभी दावों का खंडन कर रहे हैं।

वरुण धवन ने अर्जुन कपूर को कहा था 'फ्लर्ट'

वरुण धवन ने अर्जुन कपूर को कहा था 'फ्लर्ट'

कॉफ़ी विद करण सीज़न 7 के लास्ट एपिसोड में वरुण धवन ने रैपिड फायर राउंड के दौरान अर्जुन का नाम लिया। जब करण जौहर ने उनसे पूछा, 'किसी ऐसे व्यक्ति का नाम बताइए जिसके गपशप और छेड़खानी के अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार होने की सबसे अधिक संभावना है।' वरुण ने अनिल और करण को अलग करके अर्जुन कपूर का नाम लिया।

वरुण के कमेंट से गुस्से में आए अनिल कपूर

वरुण के कमेंट से गुस्से में आए अनिल कपूर

इतना ही नहीं, यह पूछे जाने पर कि कौन गॉशिप और फ़्लर्ट करता है? वरुण धवन ने फिर से अर्जुन का नाम लिया और कहा, "शौकिया आदमी है। अर्जुन करता है फ्लर्ट लेकिन वो भी कभी कभी'। इसके बाद करण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, मैंने भी सुना है।" हालांकि, अर्जुन के चाचा यानी अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "उसका ब्रेकअप हो जाएगा"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+