Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर को किस पर आया गुस्सा? क्यों हुए आग बबूला? सरेआम कह दी ऐसी बात

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर जब से मलाइका अरोड़ा से अलग हुए हैं तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग अर्जुन और मलाइका को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर
इस वीडियो में अर्जुन कपूर पैपराजी पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर फिल्म 'स्काई फोर्स' की स्क्रीनिंग से बाहर निकलते समय वहां मौजूद पैपराजी पर भड़क गए थे। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर के साथ वहां पर ऐसा क्या हुआ था कि वह इतना गुस्सा करने लगे थे।

arjun kapoor

अर्जुन कपूर क्यों हो गए थे आग बबूला?

फिल्म 'स्काई फोर्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड एक्टर्स पहुंचे थे। इस इवेंट में अक्षय कुमार, वीर पहारिया, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना, राशा ठदानी, बोनी कपूर, ओरी और निसा देवगन जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। अर्जुन कपूर ने भी इस प्रीमियर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। लेकिन इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह गु्स्से से आग बूबला हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अर्जुन कपूर का वीडियो

-वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर पैपराजी पर काफी गुस्सा हो गए थे। वह गुस्से में कहते हैं- मैं बोल रहा हूं कि मैं लेट हो रहा हूं और तुम लोग धक्का-मुक्की कर रहे हो। ये सही नहीं है, है न? दरअसल जब अर्जुन कपूर यहां पहुंचे थे तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था।

-अर्जुन कपूर ने पैपराजी से कहा था कि वह फिल्म के लिए लेट हो रहे हैं लेकिन पैपराजी एक्टर को देखकर उनकी तस्वीरें लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे। इसी बात पर अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया था और उन्होंने पैपराजी को डांट लगा दी थी। अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'स्काई फोर्स' को लेकर क्या बोले अर्जुन कपूर?

-अर्जुन कपूर ने फिल्म 'स्काई फोर्स' के बारे में कई बातें कही हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू भी दिया है। उन्होंने अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग और वीर पहारिया के मजबूत डेब्यू की जमकर तारीफ की है।

-अर्जुन कपूर ने लिखा है- अक्षय कुमार बेहतरीन फॉर्म में हैं और वीर पहारिया ने एक बेहतरीन शुरुआत की है। फिल्म बहुत अच्छी है। संगीत और इमोशन से भरपूर कहानी मुझे बहुत पसंद आई है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखी जानी चाहिए। पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+