विराट कोहली की पत्नी से पागलों की तरह प्यार करता था ये फेमस बॉलीवुड एक्टर, सरेआम कही थी ऐसी बात

Anushka Sharma and Arjun Kapoor: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों की परवरिश में लगे हुए हैं। अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं।

कई स्टार्स के साथ जुड़ा था अनुष्का शर्मा का नाम
अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ की थी। वहीं अनुष्का ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। लोग उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैं। अनुष्का का नाम कई स्टार्स के जुड़ा भी है। उनके कई को-एक्टर्स के साथ उनका करीबी रिश्ता रहा है।

arjun kapoor

करण जौहर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
हालांकि बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने एक बार दावा किया था कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से पागलों की तरह प्यार करते थे। कॉफी विद करण के सीजन 8 के एक एपिसोड के दौरान होस्ट करण जौहर ने खुलासा किया था कि अर्जुन कपूर एक समय पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के प्यार में डूब रहे थे।

'अर्जुन कपूर अनुष्का शर्मा से प्यार करते थे'
इस बात को सुनने के बाद चैट शो में मौजूद कैटरीना कैफ भी शॉक्ड हो गई थीं। करण जौहर ने कैजुअली कहा था- ये जानना जरूरी है कि अर्जुन कपूर अनुष्का से हमेशा प्यार करता रहा है। तुम्हे ये पता है न। वहीं अनुष्का शर्मा ने मजाक में करण पर चिल्लाते हुए कहा था- आप पागल हो गए हो। आप अपने शो पर कुछ भी कहते हैं क्या।

अनुष्का शर्मा के लिए अर्जुन कपूर की फीलिंग्स
वहीं करण जौहर ने जोर देकर कहा था कि अर्जुन कूर ने ओपनली अनुष्का शर्मा के लिए अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट किया था। उन्होंने कहा था- वह अनुष्का शर्मा से प्यार करते हैं। इसके बाद अनुष्का ने करण से कहा था कि इसे नेशनल टेलीविजन पर टेलीकास्ट न करें। एक्ट्रेस ने अर्जुन की फीलिंग्स के बारे में कोई जानकारी होने से भी इनकार किया था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी। इनके दो बच्चे, बेटी वामिका और बेटा अकाय हैं। जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। ये फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+