मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद किसे डेट कर रहे अर्जुन कपूर? हर्ष गुजराल ने किया खुलासा
Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन पिछले साल एक्टर ने अचानक अपने ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि अर्जुन की लाइफ में कौन है और वह किसे डेट कर रहे हैं। इसका जवाब हर्ष गुजराल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।
अर्जुन कपूर अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस फिल्म में कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी हैं। जिन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना और दोस्त अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया।

हर्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कंफर्म किया कि अर्जुन और वह फिलहाल किसी भी रिश्ते में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए ये सच है कि मेरी रियल लाइफ में अभी कोई नहीं है, मैं इस वक्त सिंगल हूं, और अर्जुन भाई भी रियल लाइफ में सिंगल चल रहे हैं। तो हम लोग ये फिल्म के लिए कर रहे हैं।"
ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर को किस पर आया गुस्सा? क्यों हुए आग बबूला? सरेआम कह दी ऐसी बात
अर्जुन कपूर ने सिंगल होने और किसी रिश्ते में होने के बीच का फर्क भी समझाया और सीमाओं का सम्मान करने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "देखो, अगर आप सिंगल हैं, तो वो अलग है और जब आप किसी के साथ होते हैं, तो वो अलग है। जब आप सिंगल होते हैं, तो आप आमतौर पर 'मजा' कर सकते हैं। लेकिन जब आप किसी रिश्ते में होते हैं, तो ऐसा नहीं कर सकते।"
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में डीनो मोरिया, हर्ष गुजराल, और शक्ति कपूर भी होंगे। यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या जल्द शादी करने वाले हैं Arjun Kapoor? मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद बोले-'जब मेरी बीवी का वक्त आएगा...'












Click it and Unblock the Notifications