क्या अर्जुन कपूर दे रहे थे मलाइका अरोड़ा को धोखा? देर रात करते थे एक्स को मैसेज, किया बड़ा खुलासा
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की गिनती पॉवर कपल में होती थी। फैंस को उम्मीद थी कि जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान अर्जुन ने खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप का ऐलान किया। अब एक्टर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया।
मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी देर रात अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मैसेज किया है? इसके जवाब में अर्जुन बोले- 'हां मैंने किया है।'

इसके बाद अर्जुन कपूर ने मौजूदा ऑडियंस की तरफ देखा और और मजाकिया अंदाज में कहा, "इधर कौन है वो झूठा जो बोल रहा है कभी एक्स को मैसेज नहीं किया है?' ये सुनकर सभी लोग की हंसी छूट गई। हालांकि अर्जुन ने अपने इस बयान से साफ नहीं किया है कि उन्होंने मलाइका संग रिश्ते में रहकर अपने एक्स को मैसेज किया या फिर ब्रेकअप होने के बाद।
बीते दिनों अर्जुन कपूर फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन में बिजी थे। एक इवेंट के दौरान एक्टर को देख लोग जोर-जोर से मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे। तभी अर्जुन ने उन्हें शांत कराया और कहा, 'रिलैक्स करो मैं सिंगल हूं।' एक्टर की अनाउंसमेंट के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा। हालांकि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप क्यों हुआ इस पर दोनों ने चुप्पी साधी है।
साल 2017 में मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक हुआ था। 19 साल की शादी टूटने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक किया। कपल अक्सर अपनी वेकेशन की रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते थे। लेकिन रिश्ते के 6 साल बाद अब दोनों अलग हो गए। ब्रेकअप होने के बाद भी अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को इंस्टा पर फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications