ये हैं Arijit Singh के टॉप 8 सॉन्ग्स, सुनते ही उमड़ पड़ेगा प्यार, आज ही प्ले लिस्ट में कर लें शामिल

Arijit Singh Top 8 Songs: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वजह बना उनका 27 जनवरी 2026 को किया गया सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने लाखों फैंस को चौंका दिया। अरिजीत सिंह ने साफ शब्दों में बताया कि वह अब फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास
हालांकि अरिजीत सिंह ने ये भी स्पष्ट किया है कि म्यूजिक से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा और वह आगे भी संगीत रचते रहेंगे। 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया' और 'अगर तुम साथ हो' जैसे सुपरहिट गानों से अरिजीत सिंह ने भारतीय संगीत को नई पहचान दी थी।

Arijit Singh

म्यूजिक से अरिजीत सिंह का रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा

अरिजीत सिंह की आवाज की खासियत ये है कि उनके गाने सालों बाद भी उतने ही ताजा और भावुक लगते हैं, जैसे पहली बार सुने हों। इसी कड़ी में हम आपको अरिजीत सिंह के उन सदाबहार गानों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्हें जितनी बार सुनो, उतनी बार दिल छू जाते हैं।

अरिजीत सिंह के सबसे यादगार 8 गाने-

1. 'तुम ही हो'

फिल्म 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था। इस सॉन्ग ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था और आज भी ये कपल्स का फेवरेट सॉन्ग माना जाता है।

2. चन्ना मेरेया

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का दर्दभरा गाना 'चन्ना मेरेया', टूटे दिलों की आवाज बन गया है। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया ये ट्रैक आज भी उतना ही असरदार है।

3. कबीरा

'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का गाना 'कबीरा' अरिजीत सिंह की भावनात्मक गायकी की मिसाल है। दोस्ती, जुदाई और यादों को समेटे ये गीत फैंस की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा है।

4. खैरियत पूछो

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' का गाना 'खैरियत पूछो' आज भी लोगों के दिलों को सुकून देता है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया ये गीत बेहद भावुक कर जाता है।

5. तुझे कितना चाहने लगे हम

फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'तुझे कितना चाहने लगे हम' अरिजीत सिंह की रोमांटिक आवाज का शानदार उदाहरण है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया ये ट्रैक जबरदस्त हिट रहा था।

6. आज से तेरी गलियां

फिल्म 'पैडमैन' का गाना 'आज से तेरी गलियां' शादियों और खास मौकों पर खूब सुनाई देता है। अरिजीत सिंह की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है।

7. मैं फिर भी तुमको चाहूंगा

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का गाना 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' एकतरफा प्यार और अधूरी मोहब्बत की कहानी बयां करता है। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया ये गीत आज भी उतना ही पॉपुलर है।

8. 'अगर तुम साथ हो'

फिल्म 'तमाशा' का गाना 'अगर तुम साथ हो' दिल टूटने के दर्द को बखूबी बयान करता है। इस गीत ने फैंस के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनाया है।

आवाज भले फिल्मों से दूर हो लेकिन संगीत अमर रहेगा

भले ही अरिजीत सिंह ने फिल्मों के लिए गाना छोड़ने का फैसला लिया हो लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और उनकी भावनाएं हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+