'मैं टॉर्चर हुआ', Arijit Singh का छलका दर्द, प्लेबैक सिंगिंग पर शॉकिंग खुलासा, क्या हुआ सिंगर के साथ?
Arijit Singh Retirement: गत 27 जनवरी 2026 की रात हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और फैंस भावुक होकर सिंगर से अपना फैसला वापस लेने की अपील करने लगे।
अरिजीत सिंह ने गायकी से क्यों बनाई दूरी?
हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अरिजीत सिंह ने गायकी से दूरी बनाने का फैसला कर लिया? अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की वजहों का जिक्र किया है। पोस्ट में उन्होंने साफ किया है कि ये फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि वह कई सालों से इसकी तैयारी कर रहे थे।

2016 में ही सिंगिंग छोड़ने का ले लिया था फैसला?
दिलचस्प बात ये है कि अरिजीत सिंह ने इस फैसले का इशारा साल 2016 में ही एक इंटरव्यू के दौरान दे दिया था। इसके बाद उन्होंने गानों की रॉयल्टी और म्यूजिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर भी खुलकर बात की थी।
सलमान खान से हुआ था अरिजीत सिंह का विवाद
-करीब 10 साल पहले अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच हुए विवाद को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रही थीं। उस दौर में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सलमान खा से माफी भी मांगी थी।
-कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस विवाद की वजह से अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में गाने नहीं मिल रहे थे। हालांकि साल 2016 में ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिह ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था।
'गाने नहीं मिले तो म्यूजिक प्रोड्यूसर बन जाऊंगा'
-अरिजीत सिंह ने इंटरव्यू में कहा था- मैं लगातार काम कर रहा हूं और इस विवाद का मेरे करियर पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसी इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने ये भी कहा था कि अगर भविष्य में उन्हें गाने नहीं मिले तो वह म्यूजिक प्रोड्यूसर बन जाएंगे। आज सालों बाद, अरिजीत ने खुद की मर्जी से प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला लिया है।
-हालांकि अरिजीत सिंह ने ये साफ किया है कि वह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं लेकिन वह अपना म्यूजिक बनाते रहेंगे। साथ ही प्रोडक्शन और फिल्ममेकिंग पर भी फोकस करेंगे।
Arijit Singh Film Production: पहली हिंदी फिल्म पर काम शुरू
संन्यास के ऐलान के साथ ही अरिजीत सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया है। वह अपनी पहली हिंदी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है। खास बात ये है कि इस फिल्म में अरिजीत सिंह के बेटे लीड रोल में हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा फीमेल लीड निभा रही हैं। इस तरह अरिजीत अब म्यूजिक के साथ-साथ सिनेमा की दुनिया में भी नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।
'आवाज के लिए खुद को टॉर्चर किया'
-आपको बता दें कि अरिजीत सिंह का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने सिर्फ काम पाने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी आवाज को तराशने के लिए भी जबरदस्त संघर्ष किया है।
-एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने बताया था कि उनकी ओरिजिनल आवाज लोगों को पसंद नहीं आती थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी वोकल टेक्सचर पर लगातार काम किया था।
'लोगों को मेरी असली आवाज से नफरत थी'
-द म्यूजिक पॉडकास्ट में अरिजीत सिंह ने खुलासा किया था- मैंने अपनी आवाज को तोड़ा है। मेरी आवाज पहले कुछ और थी लेकिन लोगों को वह बिल्कुल पसंद नहीं आई। उस आवाज को वापस लाने के लिए मुझे महीनों तक सब छोड़ना पड़ेगा।
-अरिजीत सिंह ने आगे कहा था- मुझे अपनी आवाज बदलनी पड़ी। गले को टॉर्चर करके, टेक्सचर बनाया। ये बिल्कुल मसल बनाने जैसा था। खुद को बहुत परेशान किया ताकि आवाज का प्रोजेक्शन अलग हो सके। यही मेहनत आज उन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय सिंगर बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications