अरहान खान के बर्थडे में नहीं दिखीं सौतेली मां शूरा खान, अरबाज खान ने परिवार के साथ किया सेलिब्रेट, फोटो वायरल

Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। भले ही ये कपल अब साथ नहीं है लेकिन बेटे के लिए दोनों हमेशा साथ आ जाते हैं।

अरहान खान के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खूब प्यार बरसाया। मलाइका ने अपने बेटे की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल नोट लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय, मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।'

Arhaan Khan

वहीं अरहान खान ने अपना ये खास दिन पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में अऱहान बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान शर्मा समेत खान परिवार के लगभग सभी सदस्य नजर आए।

अरहान खान के बर्थडे की इस तस्वीर में सबसे ज्यादा फैंस ने जो चीज नोटिस की वो था कि उनकी सौतेली मां और अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान इस मौके पर मौजूद नहीं थी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर अरहान के बर्थडे में शूरा खान क्यों नहीं दिखीं। वहीं कुछ शूरा और अरहान के बॉन्ड पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हालांकि शूरा खान ने अरहान खान के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अरहान की एक वीडियो शेयर की जिसमें वह गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। शूरा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त मेरे परिवार अरहान. आप जो हो उसके लिए शुक्रिया।' साथ ही हार्ट का इमोजी भी लगाया था। ये इस बात का सबूत है कि शूरा और अरहान के बीच अब धीरे-धीरे बॉन्डिंग अच्छी बन रही है।

अरहान खान की बात करें तो वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट होते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के बाद अब वह वापस मुंबई लौट आए हैं। हालांकि अरहान फिल्म में डेब्यू करेंगे या नहीं इसको लेकर उन्होंने अब तक ऐलान नहीं किया।

ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+