Archana Puran Singh और परमीत सेठी का होने जा रहा है तलाक? करवा चौथ के दिन पति ने सरेआम क्यों कही ये बात
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Divorce: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने व्लॉग्स के ज़रिए अक्सर अपने प्रशंसकों को अपने निजी जीवन की झलक दिखाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पति परमीत सेठी से दो बंगले खरीदने की बात कही थी और इस पर पति ने चुटकी लेते हुए कहा, "तलाक हो जाएगा।"

व्लॉग में अर्चना ने बताया कि उन्होंने और परमीत ने मड आइलैंड में एक बंगला देखा था, जो उस समय बहुत महंगा था। उन्होंने कहा, "जब हमने वह मकान देखा, तो उसकी कीमत बहुत ज़्यादा थी, इसलिए हमने उस ख्वाब को छोड़ दिया।" बाद में जब प्रॉपर्टी की कीमतें गिरीं, तब अर्चना ने दोबारा वही बंगला खरीदने का विचार किया।
नए बंगले खरीदेंगे
अर्चना ने मज़े में कहा, "मैंने कहा हम दो बंगले खरीदेंगे," जिस पर परमीत ने तुरंत जवाब दिया, "एक ही काफी है, दो होंगे तो तलाक हो जाएगा।" इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि दो बंगलों का रखरखाव कैसे होगा? अर्चना ने यह भी बताया कि परमीत अपार्टमेंट में रहने के अधिक इच्छुक रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने बंगले खरीदने का निर्णय लिया।
बच्चों की स्कूल यात्रा बनी यादगार
अर्चना ने अपने व्लॉग में उस समय को भी याद किया जब उन्होंने अपने बच्चों को नाव से स्कूल भेजा था। उन्होंने बताया कि जब वे इस बंगले में शिफ्ट हुए, तब उनके बच्चे छोटे थे और स्कूल जाने के लिए नाव का सहारा लिया करते थे, जो शिक्षकों के लिए भी एक नया अनुभव था। अर्चना ने आगे यह भी बताया कि उनका बेटा आर्यमन, अपनी गर्लफ्रेंड योगिता के साथ बंगले के एक अलग हिस्से में शिफ्ट होने वाला है। उस हिस्से में फिलहाल री-कंस्ट्रक्शन हो रहा है। इस पर वो नया इंटीरियर भी करवा रही हैं। बता दें, अर्चना अपने व्लॉग में इसी प्रकार की मस्ती और मजाक करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications