इस फेमस एक्ट्रेस संग सेट पर हुई ऐसी शर्मनाक घटना, बर्बाद हुई जिंदगी, 13 साल झेला दर्द और फिर जो हुआ
Archana Joglekar: फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे कई कलाकार ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं, जिनके बारे में कम ही बात होती है। 80 और 90 के दशक में मराठी, हिंदी और उड़िया सिनेमा में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर की जिंदगी में भी एक ऐसा ही दर्दनाक अध्याय जुड़ा है, जिसने उनके करियर और निजी जीवन की दिशा बदल दी।
मराठी फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर
अर्चना जोगलेकर ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1985 में मराठी फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा की तरफ रुख किया था। उनकी शुरुआती चर्चित फिल्मों में 'संसार' शामिल है, जिसमें उन्होंने अनुपम खेर की बेटी की भूमिका निभाई थी।

फिल्म 'संसार' में नजर आई थीं अर्चना जोगलेकर
फिल्म 'संसार' में राज बब्बर और रेखा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म से अर्चना जोगलेकर को पहचान मिली थी और वह 80-90 के दशक में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
उड़िया फिल्मों में काम के दौरान हुआ था हादसा
-जब अर्चना जोगलेकर बॉलीवुड के साथ-साथ उड़िया फिल्मों में भी एक्टिव थीं, उसी दौरान उनके साथ एक भयावह घटना घटी थी। ये घटना 30 नवंबर 1997 की बताई जाती है, जब वह ओडिशा में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ठहरी हुई थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शूटिंग खत्म होने के बाद अर्चना जोगलेकर सरकारी गेस्ट हाउस पंथ निवास में अपने कमरे में लौटीं। उसी दौरान एक व्यक्ति ऑटोग्राफ लेने के बहाने उनके कमरे तक पहुंच गया था।
शोर मचाने से बची थी जान
बताया जाता है कि उस अज्ञात व्यक्ति ने अर्चना जोगलेकर के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। अर्चना ने तुरंत शोर मचाया था, जिसके बाद गेस्ट हाउस के स्टाफ मौके पर पहुंचे थे। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख आरोपी वहां से भाग निकला था। एक्ट्रेस ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
13 साल बाद अर्चना जोगलेकर को मिला था न्याय
इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया चली थी। करीब 13 साल बाद भुवनेश्वर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को डेढ़ साल की सजा सुनाई थी। हालांकि इस घटना का गहरा असर अर्चना जोगलेकर की पर्सनल लाइफ और एक्टिंग करियर पर पड़ा था।
फिल्मी दुनिया से बना ली दूरी
बताया जाता है कि इस घटना के बाद अर्चना जोगलेकर ने धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। जिस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बड़े सपनों के साथ की थी, उनकी जिंदगी का ये अनुभव एक स्थायी दर्द बनकर रह गया।












Click it and Unblock the Notifications