अरबाज खान ने बताया क्यों शाहरुख खान की वजह से नहीं चल पाया KBC? बोले- 'लोगों को दिखावा नहीं आया पसंद'

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की होस्टिंग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, छोटे पर्दे पर अमिताभ बच्चन जैसी होस्टिंग शाहरुख खान नहीं कर सकते।

Arbaaz Khan On Shah Rukh Khan Hosting: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना नया टॉक शो 'द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान' लॉन्च किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की अमिताभ बच्चन और सलमान खान से तुलना की। उन्होंने कहा कि, शाहरुख खान की होस्टिंग छोटे पर्दे पर नेचुरल नहीं है।

अरबाज खान ने शाहरुख खान का उड़ाया मजाक

अरबाज खान ने शाहरुख खान का उड़ाया मजाक

अरबाज खान ने अमिताभ बच्चन के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का जिक्र करते हुए कहा कि, केबीसी के इतिहास में सिर्फ एक ही ऐसा सीजन था जिसे खुद बिग बी ने होस्ट नहीं किया था। इस सीजन की जिम्मेदार शाहरुख खान को मिली थी लेकिन, उनकी होस्टिंग की वजह से शो की टीआरपी उस वक्त काफी कम आई थी।

होस्टिंग स्किल पर उठाए सवाल

होस्टिंग स्किल पर उठाए सवाल

अरबाज खान का कहना था कि, शाहरुख खान कभी भी अमिताभ बच्चन के उस चार्म और लोकप्रियता की बराबरी नहीं कर पाए जो केबीसी में अमिताभ ने की है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के दस का दम का जिक्र करते हुए कहा कि, इन टेलीविजन रियलिटी शो के बाद इन सितारों का फिल्मी करियर फिर से अच्छे से चलने लगा। लेकिन शाहरुख खान ने ऐसा नहीं किया।

"मुझे लगता है कि शाहरुख खान छोटे पर्दे पर...'

अरबाज खान इस मामले में आगे कहते है कि, "मुझे लगता है कि शाहरुख खान छोटे पर्दे पर अच्छाई और स्वाभाविकता नहीं ला सके। उनके फैंस ने ने उन्हें फेक पाया। एक होस्ट होने के नाते आप छोटे पर्दे पर फैंस के सामने फेक नहीं हो सकते या आपको अमिताभ बच्चन की तरह बहुत स्मार्ट बनना होगा। बिग बी अपने दर्शकों को अच्छे से पहचानते और जानते हैं लेकिन शाहरुख खान नहीं कर समझ पाए।"

केबीसी का तीसरा पार्ट रहा असफल

केबीसी का तीसरा पार्ट रहा असफल

आपको याद दिला दें कि, शाहरुख खान ने ‘क्या आप पांचवी पांच से तेज हैं' और ‘जोर का झटका' जैसे शो होस्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का तीसरा सीजन होस्ट किया था। हालांकि ये सीजन कुछ खास नहीं चल पाया और शो की टीआरपी काफी ज्यादा गिर गई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने चौथे सीजन से शो में वापसी की और अब इस शो को बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

बता दें कि, शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म ने 1000 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा शाहरुख खान अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जो कि, 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।

Recommended Video

    Pathaan की 1000 करोड़ की कमाई पर Swara Bhaskar हुईं खुश, बायकॉट गैंग पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+