Shura Khan: इंस्टाग्राम से मोटी कमाई करती हैं अरबाज खान की नई पत्नी शूरा खान, मेकअप करके बना ली इतनी संपत्ति
Shura Khan Net Worth: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान ने मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। गत 24 दिसंबर 2023 को अरबाज खान की बहन अर्पिता के घर पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस निकाह सेरेमनी में खान परिवार के सदस्यों के अलावा अरबाज खान के करीबी दोस्त और कुछ खास रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं अरबाज के बेटे अरहान ने भी पापा की शादी पर जमकर इन्जॉय किया।
अरबाज खान-शूरा खान की शादी
सोशल मीडिया पर अरबाज खान की शादी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें सभी परिवार वाले और बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा खान
अरबाज खान की नई दुल्हन शूरा खान को इंस्टा पर 13.2K लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। अरबाज खान के साथ शूरा की पहली मुलाकात अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म के सेट से ही दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई थी।
साल 2013 में शूरा खान ने बॉलीवुड में की थी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूरा खान का असली नाम जारा खान है। उनका जन्म साल 1994 में लंडन में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जानकी देवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अपनी हायर स्टडीज दुबई के अमेरिकन साइंटिफिक स्कूल से की। शूरा की मां चाहती थीं कि वह एक मशहूर एक्ट्रेस बनें। ऐसे में शूरा ने मुंबई में 16 साल की उम्र से ही कई ऑडिशन भी दिए थे। शूरा खान ने साल 2013 में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'औरंगजेब' से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी।
शूरा ने सिंगिंग में भी आजमाई अपनी किस्मत
इसके बाद शूरा खान फिल्म 'देसी कट्टे' में नजर आई थीं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने पसंद भी किया था लेकिन शूरा खान को फिल्मो में अभिनय करना अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर सिंगिंग पर काम करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2019 में एक पंजाबी गाना गाया था जो कि सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' के लिए 'कुसू कुसू' गाने को अपनी आवाज दी।
80 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन
शूरा खान का नाम उस समय फिर से लाइमलाइट में आया जब वह अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं। आपको बता दें कि शूरा खान करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। शूरा खान की कमाई हेयर और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा वह ब्रैंड एंडोर्समेंट्स से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
सोशल मीडिया से करती हैं मोटी कमाई
शूरा खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर लोगों को मेकअप टिप्स देती हैं और मेकअप को लेकर ऑनलाइन क्लासेस भी लेती हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया हैंडल्स से भी बहुत कमाई करती हैं। शूरा खान ने मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट भी खरीद रखा है। हालांकि अब वह शादी के बाद अपने पति अरबाज खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट भी ही रहेंगी।
अरबाज खान से 27 साल छोटी हैं शूरा
आपको बता दें कि अरबाज खान से उनकी नई पत्नी शूरा खान 27 साल छोटी हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि उस समय अरबाज खान का नाम उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ जोड़ा जाता था। वहीं कुछ दिनों पहले ही जॉर्जिया ने बताया था कि उनका और अरबाज खान का ब्रेकअप हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications