'सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग परेशान करने वाली घटना', भाई अरबाज खान ने जताई चिंता

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर अरबाज खान ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी है। अरबाज ने कहा कि परिवार को 'पुलिस पर भरोसा' है और वह जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं।

अरबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान दिया। जिसमें लिखा कि सलीम खान परिवार के निवास स्थान गैलेक्सी अपार्टमेंट में मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की घटना बहुत परेशान करने वाली है।

Arbaaz Khan

अरबाज ने आगे कहा कि यह चौंकाने वाली घटना है। दुर्भाग्य से, हमारे परिवार के करीबी होने का दावा करने वाले और प्रवक्ता होने का दिखावा करने वाले कुछ लोग मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। जिसमें वे कह रहे हैं कि यह सब प्रमोशन स्टंट है और परिवार इससे अप्रभावित रहेगा। जबकि यह सच नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

Recommended Video

    सलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

    अरबाज खान ने आगे कहा कि सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने इस घटना के संबंध में मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है। इस समय, परिवार इस अप्रिय घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है। हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है। हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे। आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।

    लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का फायरिंग से संबंध
    रविवार तड़के बाइक सवार दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और मौके से भाग गए। घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। मुंबई पुलिस ने कहा कि जब गोलीबारी हुई, तो सलमान खान अपने घर पर मौजूद थे।

    सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह केवल एक "ट्रेलर" था। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कई बार घोषणा की थी कि वे सलमान खान को मारने की योजना बना रहे हैं। पिछले साल मार्च और नवंबर में सलमान खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से ऑनलाइन धमकियां मिली थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+