क्या 56 साल में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे अरबाज खान? रूमर्ड गर्लफ्रेंड शौरा खान से करेंगे इस दिन शादी!

Arbaaz Khan Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी लाइफ में हमेशा से उथल-पुथल रही है। साल 1998 में उन्होंने अपने पहले प्यार और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन 19 साल बाद दोनों अलग हो गए। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था।

मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान अपनी लाइफ मूव ऑन कर चुके थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। जो कि उनसे 21 साल छोटी है। दोनों ने लगभग 4 साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हम दोनों काफी अलग थे और ये रिश्ता आगे नहीं चल सकता था।

Arbaaz Khan

जॉर्जिया से अरबाज खान का ब्रेकअप हुआ ही थी कि अब उन्हें फिर से प्यार हो गया। उनका नाम नई रूमर्ड गर्लफ्रेंड शौरा खान से जोड़ा जा रहा है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शौरा कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि मेकअप आर्टिस्ट हैं। जिनसे अरबाज की मुलाकात अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। ये फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के करीबी ने खुलासा किया है कि, वह एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते हैं और इस रिश्ते के बारे में उनके परिवार को भी पता हैं और वह इससे खुश हैं। अरबाज और शौरा अब रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अरबाज और शौरा शादी को लेकर प्लान कर रहे हैं। खबर है कि 24 दिसंबर को दोनों हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि इस पर अब तक अरबाज खान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+