'वो अभी भी शादीशुदा हैं', एआर रहमान-सायरा बानो के तलाक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, वकील ने खोली सच्चाई
AR Rahman and Saira Banu Divorce: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने म्यूजिक का जादू चलाने वाले फेमस सिंगर और कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक की घषोणा कर दी है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
शादी के 29 साल बाद पत्नी से अलग हो रहे हैं एआर रहमान
शादी के 29 साल बाद एआर रहमान और सायरा बानू ने अलग होने का ऐलान किया है। एआर रहमान ने पत्नी सायरा बाने से अलग होने की खबर पर एक पोस्ट लिखा और उसके नीचे एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। ये बात भी लोगों को परेशान कर रही थी।

वकील वंदना शाह का चौंकाने वाला बयान
एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने की वजहों से लेकर तमाम विवादों पर वकील और मशहूर डिवोर्स लॉयर वंदना शाह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वंदना शाह ने कहा है कि आम लोगों की तरह ही फेमस लोगों के तलाक लेने की वजहें भी एक जैसी होती हैं।
प्राइवेसी को लेकर कही ऐसी बात
एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने के फैसले की वजह पूछने पर उन्होंने प्राइवेसी को ही इसके पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कुछ तो ऐसा हुआ होगा जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया।
'अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है'
वंदना ने इंटरव्यू में बताया कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है और दोनों ने अपने मतभेदों को दूर नहीं कर पाने के चलते एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। वंदना शाह ने कहा- सबसे पहले मैं ये क्लियर कर दूं कि अभी तक तलाक हुआ नहीं है। वो अभी भी शादीशुदा हैं। एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि दोनों के बीच चीजें सहीं नहीं हैं।
'तलाक का प्रॉसेस शुरू हो चुका है'
एआर रहमान और सायरा बानो के बीच एक ऐसा फासला आ गया है जिसे वह क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है उनको अपनी शादी को खत्म करना है। हमने कहीं पर नहीं कहा कि तलाक हो गया है या हमने इसका प्रॉसेस शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications