7 साल की उम्र में पिता की हो गई थी मौत, जानें फिर AR Rahman कैसे बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक
7 साल की उम्र में पिता की मौत के बाद परिवार संभालने वाले ए आर रहमान जानें कैसे बने करोड़ों की संपत्ति के मालिक
नई दिल्ली, 6 जनवरी। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर म्युजिक कंपोजर एआर रहमान का 6 जनवरी को बर्थडे है। 6 जनवरी 1967 को चेन्नई शहर में जन्में ए आर रहमान केवल हिंदी ही नहीं तमिल समेत अन्य भाषाओं में सुरीली गाने गाकर लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बनाया है। रहमान के बचपन का सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का था लेकिन पिता की मौत के कारण 7 साल में ही उनके ऊपर परिवार को पालने की जिम्मेदारी आ गई और पढ़ाई छोड़नी पड़ी। चार साल की उम्र में की बोर्ड पर महारात हासिल करने वाले रहमान ने की बोर्ड से अपने अपने करियर की शुरूआत की और सबसे पहले एक एड जिंगल्स लिखा और उसे कंपोज किया और 2008 में स्लम डॉग मिलेनियर के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता और हर संगीत की दुनिया के बादशांह बन गए। आज रहमान दुनिया के सबसे अधिक पैसे कमाने वाले सिंगर में शुमार हो चुके हैं। आइए जानते हैं दुनिया के बेहरतरीन म्युजिक कंपोजर में शुमार ए आर रहमान कुल कितनी कमाई है और कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में शुमार हैं ए आर रहमान
दिल को छू लेने वाली आवाज और संगीत के कारण उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वर्तमान में, वह हमारे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ गायकों में से हैं। ए आर रहमान भारतीय गायक, संगीतकार, संगीतकार, रिकॉर्डिस्ट, संगीत प्रोग्रामर, संगीत निर्देशक, अभिनेता, जज और एक लाइव स्टेज परफॉर्म भी है। रहमान हिंदी और अंग्रेजी में गाते हैं, इसके साथ ही कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। इसलिए उन्हें हमारे देश की सबसे लोकप्रिय आवाज के लिए जाना जाता है। कड़ी मेहनत के साथ वह देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में शुमार हैं।

एआर रहमान की कुल संपत्ति
संगीत और गायन में गजब का जादू होता है, जब गायन की बात आती है, तो वर्तमान समय में ए आर रहमान की आवाज देश में सबसे मधुर, हृदयस्पर्शी और भावपूर्ण मानी जाती है। वह व्यक्ति जो अपने संगीत के साथ जादू पैदा करता है, यहीं कारण है कि इन्हें "एआरआर" और "मद्रास के मोजार्ट" के रूप में भी जाना जाता है। एआर रहमान की कुल संपत्ति 80 मिलियन यानी 595 करोड़ रुपये है।

ए आर रहमान का घर
एआर रहमान मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। एआर रहमान ने यह लग्जरी घर साल 2001 में खरीदा था। इस की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा यूएसए, यूके और मिडिल ईस्ट समेत अन्य देशों में कई प्रॉपर्टीज पर इन्वेस्ट किया हैलॉस एंजेल्स से लेकर चेन्नई तक एआर रहमान करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वो आए दिन विदेश दौरे पर रहते हैं तब होटल के बजाय अपने ही फ्लैट में रहना पसंद करते हैं।

चेन्नई में आलीशान बंगला और लॉ एंजेल्स में है लग्जरी अपार्टमेंट
एआऱ रहमान का चेन्नई में स्थित बंगला बेहद खूबसूरत है दरअसल रहमान अपनी संगीत साधना के लिए स्प्रिचुअल जैसी अनुभूति देने वाली जगहों को पसंद करते हैं इसलिए उनके घर में भी वो माहौल नजर आता है। लॉस एंजेल्स अपार्टमेंट में एआर रहमान ने एक म्युजिक स्टूडियो बड़े ही खास तरीके से बन वाया है लॉकडाउन में वो अपना अधिकांश समय इसी स्टूडियो में बिताते थे।

ए आर रहमान की कार
एआर रहमान का कार कलेक्शन काफी छोटा है। एआर रहमान के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। एआर रहमान के पाा ब्रांडों में जगुआर, मर्सिडीज और वोल्वो शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक कार की कीमत लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये होगी।

ए आर रहमान की सैलरी
एआर रहमान प्रति वर्ष 50 करोड़ का अनुमानित वेतन कमाते हैं। एआर रहमान का असली नाम एएस दिलीप कुमार है। एआर रहमान सर ने 11 साल की उम्र में मुख्य रूप से कैसियो पियानो बजाना शुरू कर दिया था। वह अन्य वाद्ययंत्र भी बजाते हैं, जिसमें गिटार, पर्क्यूशन, ड्रम, हार्पेजजी, कॉन्टिनम फिंगरबोर्ड, कीबोर्ड, पियानो, अकॉर्डियन, गॉब्लेट ड्रम, कॉन्सर्ट वीणा शामिल हैं। वो एक साथ 4 कीबोर्ड चला सकते हैं।

ए आर रहमान का प्रोफाइल
नवंबर 2013 में कनाडा के ओंटारियो के मार्खम में एक सड़क का नाम उनके सम्मान में रखा गया है।स्लमडॉग मिलियनेयर के अलावा, रहमान ने अन्य हॉलीवुड फिल्मों जैसे 127 ऑवर्स और लॉर्ड ऑफ वॉर के लिए भी शानदार स्कोर हासिल किया। रहमान को 2014 तक 4 राष्ट्रीय पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण में 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। वास्तव में, कुल 138 पुरस्कार नॉमिनेट हो चुके है जिसमें से उन्होंने 117 जीते हैं।
शख्स को नींद में सेक्स करने की है बीमारी, पत्नी ने बयां किया अपना दर्द
-
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 18: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तूफान, 18वें दिन 1000 करोड़ पार, रचा ये इतिहास -
Sonakshi Sinha क्या सच में प्रेग्नेंट हैं? इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी हिंदू या मुस्लिम कौन सा धर्म मान रही -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड












Click it and Unblock the Notifications