AR Rahman ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसी है हालत, जानें क्यों अस्पताल पहुंचे थे सिंगर
AR Rahman Health Update: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को मार्च 2025 में हेल्थ प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। अब सिंगर ने खुद एक महीने बाद अपना हेल्थ अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है।
पेट की समस्या के चलते अस्पताल में थे एडमिट
एआर रहमान ने अपने हेल्थ के बारे में लोगों को बताने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी खुलकर बात की है। एआर रहमान ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अपनी हेल्थ पर बात करते हुए कहा- पेट की समस्या की वजह से मुझे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।

'रोजा रखने और प्लांट बेस्ट डाइट के चलते हुई थी ऐसी हालत'
-एआर रहमान ने बताया- ये सब रोजा रखने और प्लांट बेस्ट डाइट लेने की वजह से हुआ था। उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ मांगने के लिए धन्यवाद भी कहा। इसके बाद सिंगर ने अपनी पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव के बारे में भी खुलकर बात की।
-एआर रहमान ने कहा- मैं अपनी निजी जिंदगी के अप और डाउंस को पब्लिक करते हुए डर रहा था, लेकिन मेरे सभी फैंस को थैंक्स जिन्होंने मुझे समझा। ये फैंस मुझे सुपरहीरो मानते हैं। साथ ही मुझे मिलने वाले ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए भी सबका आभार।
अमेरिका के 18 शहरों में होगा म्यूजिकल टूर
आपको बता दें कि एआर रहमान अपने म्यूजिकल टूर को लेकर बिजी होने वाले हैं। आगामी 3 मई 2025 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एआर रहमान का एक म्यूजिकल इवेंट शेड्यूल है। वह इस साल अपने वंडरमेंट म्यूजिकल इवेंट के साथ अमेरिका के 18 शहरों का दौरा करने वाले हैं। साथ ही एआर रहमान साउथ के फेमस एक्टर कमल हासन की फिल्म डार्क लाइफ के लिए भी म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं।
एआर रहमान ने पत्नी सायरा बानो से लिया तलाक
आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर साल 2024 में सुर्खियों में छाए हुए थे। जानकारी के अनुसार एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। दोनों ने साल 1995 में शादी की थी। वहीं शादी के 29 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications