AR Rahman ने सर्जन्‍स एसोस‍िएशन पर किया मानहानि का मामला, भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस, जानें पूरी सच्चाई

AR Rahman: दुनियाभर में फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने कड़ी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने शानदार म्यूजिक से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। एआर रहमान को ऑस्कर से लेकर कई नेशनल अवॉर्ड तक से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल एआर रहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एआर रहमान ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASICON) को 10 करोड़ रुपये का लीगल नोट‍िस भेजा है।

एआर रहमान ने मुआवजे के तौर पर मांगे 10 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एआर रहमान ने सर्जन्स एसोस‍िएशन पर आरोप लगाया है कि अपने सालाना कॉन्‍फ्रेंस में एसोसिएशन ने कथित तौर पर सिंगर के नाम और प्रतिष्ठा को बदनाम किया है। एआर रहमान ने मानहानि के तौर पर एसोसिएशन से मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की है।

ar rahman

सर्जन्स एसोसिएशन ने एआर रहमान पर लगाया ये आरोप
एआर रहमान ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया को एक कानूनी नोटिस भेजा है। वहीं सर्जन्स एसोसिएशन ने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान पर आरोप लगाया है कि उन्हें साल 2018 में एसोसिएशन के 78वें वार्षिक सम्मेलन में परफॉर्म करना था, लेकिन वह नहीं पहुंच सके। इसके अलावा प्रोग्राम में न आने के बाद भी एआर रहमान ने कथ‍ित तौर पर एडवांस बुकिंग में लिए गए 29.5 लाख रुपये एसोसिएशन को वापस भी नहीं किए हैं।

एआर रहमान की वकील नर्मदा ने सामने रखी सच्चाई
वहीं एआर रहमान की वकील नर्मदा सम्‍पत ने एसोसिएशन के इन आरोपों को खारिज किया है। कोर्ट में सौंपे गए जवाब में कहा गया है कि एआर रहमान ने एसोसिएशन के साथ कभी भी कोई कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया ही नहीं था। वकील ने कहा कि सस्ते प्रचार के लिए एआर रहमान के सम्‍मान को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। वकीन ने दावा किया कि एआर रहमान को किसी भी प्रोग्राम के लिए एसोसिएशन की तरफ से कोई एडवांस बुकिंग का पैसा नहीं दिया गया था।

एआर रहमान ने कहा- मैंने पैसे का लेन-देन नहीं किया
दूसरी तरफ इस मामले में एआर रहमान ने कहा है- मुझे कभी इस तरह का कोई पैसा नहीं दिया गया बल्कि ये पैसा थर्ड पार्टी 'सेंथिलवेलन एंड सेंथिलवेलन' की कंपनियों के एक समूह को दिया गया है। एसोसिएशन ने मेरे साथ पैसे का कोई लेन-देन नहीं किया है, इसके बावजूद उन्होंने मुझे इस विवाद में घसीटा है। एआर रहमान के अनुसार उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने और उन्हें परेशान करने के लिए लगाया गया है।

'15 दिनों में करें 10 करोड़ का भुगतान'
एआर रहमान की ओर से उनकी वकील नर्मदा संपत ने सर्जन्‍स एसोसिएशन से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही 15 दिनों के अंदर उनके क्लाइंट एआर रहमान को हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ रुपये का भुगतान करने की भी बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+