तलाक और एलिमनी को लेकर क्या कहता है इस्लाम? क्या हैं नियम? एआर रहमान की पत्नी को मिलेगा कितना पैसा?
AR Rahman and Saira Banu Divorce: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने म्यूजिक का जादू चलाने वाले फेमस सिंगर और कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक की घषोणा कर दी है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक
आपको बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो के बीच ग्रे तलाक हुआ है और इसके साथ ही उनका 29 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। एआर रहमान और उनकी एक्स वाइफ सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए लोगों को बताया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है।

आपको बता दें कि कपल तीन बच्चे- दो बेटियां खतीजा, रहीमा और एक बेटा है अमीन हैं। इसी बीच अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि बेशुमार दौलत के मालिक एआर रहमान की पत्नी को तलाक के बाद कितना एलमिनी देने वाले हैं।
सायरा बानो को मिलेगी कितनी एलिमिनी
-जानकारी के अनुसार एआर रहमान और सायरा बानो दोनों मुस्लिम समुदाय से हैं और एलिमनी के लिए इनके नियम कुछ अलग हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समाज में तलाक को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।
-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसके तहत मेहर की रकम तय होती है। इसको लेकर एक कागज बनाया जाता है और उस कागज पर दोनों पक्ष हस्ताक्षर करते हैं।
-शादी टूटने या तलाक की स्थिति में मेहर की ये रकम महिला को दी जाती है। ऐसे में एआर रहमान से तलाक के बाद सायरा को सिर्फ मेहर की रकम मिलेगी।
-गत 10 जुलाई 2024 के एक अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मुस्लिम महिला अपने पति से गुजारा भत्ता पाने की पूरी तरह से हकदार है।
-रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत पत्नी, बच्चों और यहां तक कि माता-पिता के लिए गुजारा भत्ता तय किया गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर भी सवाल उठे थे।
-एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा बानो को कितना गुजारा भत्ता मिलेगा, ये मजिस्ट्रेट तय करेंगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट पति की वित्तीय स्थिति को देखते हुए गुजारा भत्ता का फैसला करते हैं। एआर रहमान के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। ऐसे में सायरा बानो को एलिमनी के तौर पर अच्छे खासे पैसे मिल सकते हैं।
एआर रहमान की कुल संपत्ति
-आपको बता दें कि एआर रहमान देश के सबसे महंगे सिंगर और कंपोजर हैं। वह एक गाने के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
-इस समय एआर रहमान करीब 2 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
-एआर रहमान एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
-वह मुंबई में अपने परिवार के साथ एक आलीशान बंगले में रहते हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।
-इसके अलावा उनके पास देश के कई शहरों में लग्जीरियस प्रॉपर्टीज हैं। सिंगर के पास अमेरिका के लॉस एंजिलस में भी एक आलीशान बंगला मौजूद है।
-उनके पास महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी सालाना अच्छी खासी कमाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications