इस फिल्ममेकर ने खोली इंडस्ट्री की पोल, सुशांत सिंह राजपूत का भी हुआ प्रियंका जैसा हाल, एक्टर को किया दरकिनार
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड माफिया की पोल खोली थी। उन्होंने बताया था कि वह इस राजनीति से परेशान हो चुकी थीं। वहीं अब मशहूर फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और कई खुलासे किए।

Apurva Asrani On Priyanka Chopra: बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म और उनके खिलाफ होने वाली राजनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे एक वक्त के बाद उन्हें बॉलीवुड से साइड किया जा रहा था। वह इस राजनीति से परेशान हो चुकी थी और इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। प्रियंका के इस बयान के बाद कंगना रनौत, शेखर सुमन जैसे तमाम बड़े सितारों ने उनका खुलकर सपोर्ट किया। वहीं अब फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और बताया कि, कैसे मौजूद कैंप पूरी इंडस्ट्री को कंट्रोल करते हैं।
अपूर्व असरानी ने खोली इंडस्ट्री की पोल
अपूर्व असरानी ने बॉलीवुड माफिया की पोल खोलकर रख दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा कैंप्स की वजह से ना जाने कितने सितारों के करियर बर्बाद हो गए। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में परिवारवाद चरम पर है। वह जनता की नस-नस से वाकिफ हैं। यह लोग अपने फेवरेट के साथ ही काम करते हैं, ठीक है आपको उनके साथ काम करने का पूरा अधिकार है। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि ये लोग अपने गैंग बनाते हैं और फिर एक एक्टर के खिलाफ ऐसी साजिश रची जाती है जिससे वह इनके साथ काम ही ना कर पाए।
एक्टर्स को किया गया इग्नोर
असरानी ने दावा किया कि, उन्होंने ऐसा पहले कई बार देखा है। जब किसी का इगो हर्ट हो जाता है। अगर कोई एक्टर फिल्म में काम करने के लिए मना कर रहा है तो ये चीज उनके इगो से जुड़ जाती है। इसके बाद उस एक्टर के खिलाफ कैंप चलाया जाता है और मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह लोग पूरी कोशिश करते हैं कि कैसे उस एक्टर की इमेज को सबके सामने खराब किया जाए।

प्रियंका की फिल्मों को नहीं मिला क्रेडिट
प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए असरानी ने कहा कि, 'प्रियंका ने बर्फी और अग्निपथ जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनके बारे में लिखा जाता है कि कोई हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। प्रियंका की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी लेकिन आज भी उन्हें इन फिल्मों के लिए कोई क्रेडिट नहीं दिया जाता। उनके लिए लिखा जाता है कि एक एक्टर के तौर पर उन्होंने अच्छा काम नहीं किया। बाद में एक्ट्रेस को इंडस्ट्री से अलग करने की पूरी कोशिश की गई हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी'।

सुशांत को किया गया किनारे
असरानी ने आगे दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई राजनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, सुशांत एक अच्छे अभिनेता थे लेकिन उनके खिलाफ साजिश रची गई और उन्हें इंडस्ट्री से किनारे किया जाने लगा। यहां तक कि बॉलीवुड के इवेंट्स या किसी अवॉर्ड फंक्शन से उन्हें दूर किया गया। सुशांत कि आखिरी फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी लेकिन उनकी फिल्म को फ्लॉप बता दिया गया। इतना ही नहीं एक्टर की बातों को पागलपन कहा गया। उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची गई और उन्हें खूब परेशान किया गया। ये सबकुछ हमारे सामने हुआ था लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications