कलावा काटकर फिर विवादों में घिरी Rebel Kid अपूर्वा मखीजा, वायरल वीडियो देख लोगों ने मचाया हंगामा

Apoorva Mukhija Viral Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर अपने एक वीडियो के चलते विवादों में घिर गई हैं। Coachella फेस्टिवल के लिए तैयार होते हुए उन्होंने GRWM रील में ऐसा कदम उठाया, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में कलावा काटने को लेकर उनकी टिप्पणी ने धार्मिक भावनाओं, व्यक्तिगत पसंद और सोशल मीडिया कंटेंट की सीमाओं पर नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिर से विवादों में घिरी अपूर्वा मखीजा
हमेशा अपने विवादित बयानों और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा, ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है कि लोग भड़क उठे हैं। ये विवाद एक Get Ready With Me (GRWM) रील से शुरू हुआ था, जिसमें वह Coachella Valley Music and Arts Festival के लिए तैयार होती नजर आ रही थीं।

Apoorva Mukhija

स्टाइल के चक्कर में काटा कलावा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

वीडियो में अपूर्वा मखीजा ने अपने हाथ का कलावा काटते हुए कहा- मेरे पंडित ने इसे हटाने से मना किया था लेकिन ये मेरे लुक के साथ मैच नहीं कर रहा। ये सुनते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे हैं और मामला विवाद में बदल गया है।

हिंदू धर्म में कलावा का क्या है महत्व?

कलावा हिदूं धर्म में एक पवित्र धागा होता है जिसे सुरक्षा और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा-पाठ के दौरान मंत्रों के साथ कलाई पर बांधा जाता है ताकि ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे। ये संकल्प और आस्था का भी संकेत होता है। परंपरा के अनुसार इसे हिंदू धर्म के पुरुष दाएं हाथ और महिलाएं बाएं हाथ में बांधती हैं।

अपूर्वा की हरकत से भड़के लोग, किए ऐसे कमेंट्स

-ये क्लिप वायरल होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने आरोप लगाते हुए लिखा है- इस मोमेंट को जानबूझकर व्यूज और विवाद बढ़ाने के लिए शामिल किया गया था। आपको बता दें कि कई लोगों ने धार्मिक प्रतीकों को केवल एस्थेटिक कंटेंट के लिए इस्तेमाल करने पर आपत्ति भी जताई है।

-वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- रिबेल किड अपूर्वा मखीजा ने फेस्टिवल के लिए अपना कलावा काट दिया। ऐसी लड़कियां हर चीज को मजाक बना देती हैं। वहीं उनके कमेंट सेक्शन में भी कई तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। एक शख्स ने लिखा है- धागा काट दिया अब अगला वीडियो होगा Coachella में अस्पताल कैसे पहुंची'।"

-एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस दुनिया में कोई आउटफिट कलावा से ज्यादा जरूरी नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या लुक धर्म से आगे है? कमेंट सेक्शन में कुछ एसे यूजर्स भी थे जिन्होंने इसको व्यक्तिगत पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताते हुए सपोर्ट भी किया है।

अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादो में घिर चुकी हैं अपूर्वा

INDIA'S GOT LATENT मामले में भी अपूर्वा अपने एक बयान को लेकर विवादों में फस चुकी हैं। इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी हुई थी और पेनल में मौजूद दूसरे लोग भी जाचं के घेरे मे आए थे जिनमें से आशीष चंचलानी, समय रैना और फेमस पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी मौजुद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+