अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की सामने आई सच्चाई, शादी की सालगिरह पर नहीं छिपा बेबी बंप, वायरल हुई तस्वीरें

Anushka-Virat Anniversary: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। इस हिट जोड़ी की 11 दिसंबर 2023 को शादी की सालगिरह थी। कपल की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं। ऐसे में इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की सालगिरह की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने इस स्पेशल दिन की इंस्टा स्टोरी पर भी पोस्ट की। फोटो में अनुष्का को पति को साइड हग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में एकसाथ बहुत अच्छे लग रहे हैं।

anushka sharma

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन पर लिखा, 'प्यार, दोस्तों और परिवारवालों से भरा दिन। इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे नुमेरो उनो के साथ मेरा प्यार 6 साल से इनफिनीटी तक।' इसके कुछ देर बाद विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ फोटो शेयर की। जिसमें अनुष्का शर्मा उन्हें पीछे से हग करती हुई नजर आईं।

वहीं शादी की सालगिरह की कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी साझा की। जिसमें वह अपने पति विराट के साथ केक काटती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ में पोज देते हुए दिखे। इस दौरान फैंस का ध्यान एक्ट्रेस के बेबी बंप ने खींचा। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वह हर तस्वीर में पेट छिपाती हुई नजर आईं। फिलहाल कपल की यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि, अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि इस पर अनुष्का या विराट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। साल 2021 में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था जिसकी तस्वीर वह बेहद कम सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+