अनुष्का शर्मा ने दिखाया अपना बेबी बंप, प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सामने आया ये बड़ा ट्विस्ट
Anushka Sharma Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके दूसरे प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोरों पर हैं। एक तरफ जहां आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में विराट कोहली अपनी धुआंधार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली जल्द ही दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है।
अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेबी बंप की फोटो
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इन अफवाओं पर अभी तक इस कपल ने रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अब अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस फोटो में एक बड़ा ट्विस्ट छुपा है।

पहली प्रेग्नेंसी की फोटो हुई वायरल
जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका का जन्म हुआ था। अब अफवाह है कि एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अनुष्का ने आज यानी 26 अक्टूबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन ये उनकी लेटेस्ट फोटो नहीं है, बल्कि तब की है, जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- समय उड़ जाता है।
अनुष्का शर्मा जल्द करेंगी दूसरे बच्चे का स्वागत
कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा तीन महीने से ज्यादा समय से प्रेग्नेंट हैं और इसलिए वह लोगों के सामने जाने से बच रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। पिछली बार की तरह वह सही समय आने पर लोगों को इस बारे में जानकारी देंगी। फिलहाल अटकलों से बचने के लिए ही अनुष्का लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं। इस कपल को कुछ दिनों पहले मुंबई के एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर भी देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications