कंफर्म हुई अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी! स्टेडियम में नहीं छुपा बेबी बंप, वायरल हो रहा वीडियो
Anushka Sharma Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच अनुष्का भी अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची। मैच खत्म के बाद अनुष्का का विराट कोहली के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया।
दरअसल, शनिवार को अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में क्रिकेटर पति विराट कोहली और भारतीय टीम को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा पहुंची। मैच के दौरान एक्ट्रेस को सफेद कलर की ड्रेस में देखा गया। मैच खत्म होने के बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ होटल में पहुंची जहां पूरी भारतीय टीम रूकी थी। इस होटल से एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया।

अनुष्का शर्मा इस वीडियो में किसी से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने बेबी बंप को छुपाने की काफी कोशिश की लेकिन चाहकर वह छुपा नहीं पाई। एक्ट्रेस की व्हाइट कलर की ड्रेस में बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की ड्रेस काफी ओवरसाइज है जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।
वीडियो में लॉबी से गुजरते समय विराट को अनुष्का का हाथ पकड़े देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है। बता दें कि, दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद से अभी तक कपल ने कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया और ना ही कपल की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन आया है।
बता दें कि, अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर तब चर्चा में आई जब एक्ट्रेस को एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। बता दें कि, साल 2021 में अनुष्का शर्मा ने पहली बेटी वामिका को जन्म दिया था लेकिन अब तक उन्होंने बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications