क्या जल्द मुंबई लौटने वाली हैं अनुष्का शर्मा? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जल्द मिलूंगी'
Anushka Sharma Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। जिसके बाद से कपल विदेश में ही हैं। हालांकि अब सात महीने बाद अनुष्का ने मुंबई लौटने के संकेत दिए हैं।
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया है कि वह जल्द ही मुंबई लौट सकती हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "बड़ी चीज गायब है - मुंबई।"

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है। इसमें एक कंटेस्टेंट होगा और इसके जरिए उन्हें अनुष्का शर्मा से मुंबई में मिलने का मौका मिलेगा। हालांकि इसमें ये जानकारी नहीं दी गई है कि वह सामने से मिलेंगी या फिर वर्चुअली ये मीटिंग होगी।
लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का शर्मा के फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि अब वह जल्द ही मुंबई लौटने वाली हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें थी कि अनुष्का और विराट अब भारत छोड़ लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। वहीं विराट कोहली को भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिताते दुए कई बार देखा गया है। अब अनुष्का शर्मा के मुंबई लौटने की खबर सामने आने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बना ली। वह लगभग पिछले साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। अब ऐसी चर्चा है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: Anushka-Virat: बेटी वामिका के साथ लंदन में लंच करते नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications