विराट और अनुष्का की लाडली वामिका ने दिवाली पर खेली होली, तस्वीरें देख हार जाएंगे दिल

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें फर्श पर रंगोली बिखरी पड़ी है। इस तस्वीर पर बेटी वामिका के छोटे-छोटे पैर भी नजर आ रहे हैं।

Anushka Sharma Celebrated Diwali: कल पूरे देश में दिवाली की धूम रही। आम से लेकर खास लोगों तक ने ये त्योहार काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात करें, तो सेलेब्स की दिवाली भी काफी रंगीन नजर आई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बात करें, तो एक्ट्रेस ने बेटी वामिका संग दिवाली सेलिब्रेट की। विराट इस दिवाली में फैमिली के साथ नहीं थे लेकिन अनुष्का और वामिका ने दिवाली खूब एन्जॉय की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें फर्श पर रंगोली बिखरी पड़ी है। इस तस्वीर पर बेटी वामिका के छोटे-छोटे पैर भी नजर आ रहे हैं।

वामिका ने की खूब मस्ती

वामिका ने की खूब मस्ती

इस बार दिवाली में भले ही अनुष्का के साथ विराट ना रहे हों, लेकिन कपल की प्यारी सी बेटी वामिका ने ये कमी पूरी कर दी। अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली वामिका मम्मा के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दीं।

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

अनुष्का ने दिवाली से तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि फर्श पर रंग बिखरे हुए हैं। इस फोटो में वामिका के छोटे-छोटे पैर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर तो बस यही लग रहा है कि दिवाली पर अनुष्का भले ही विराट के साथ नहीं हों, लेकिन बेटी वामिका ने घर की रौनक बनाए रखी।

फोटो को दिया मजेदार कैप्शन

फोटो को दिया मजेदार कैप्शन

तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वामिका अपनी मम्मी के साथ रंगोली बनाने का काम कितना सीरियस होकर कर रही हैं। अनुष्का ने इस तस्वीर को बेह ही मजेदार कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी बेटी एक ही दिन दो-दो त्योहार मना रही है।

ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट

ऑस्ट्रेलिया में हैं विराट

बताते चलें कि विराट क्रिकेट मैच के लिए इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। बीते दिनों विराट की शानदार पारी देखकर खुशी से गदगद अनुष्का ने पति की फोटोज भी शेयर की थीं। एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा। अनुष्का ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मैच देखा।

गदगद हुईं अनुष्का

गदगद हुईं अनुष्का

एक्ट्रेस ने वामिका को लेकर लिखा का हमारी बेटी ये समझने के लिए अभी बहुत छोटी है कि उसकी मां चारों ओर क्यों नाच रही थी और कमरे में क्यों चिल्ला रही थी। लेकिन एक दिन वह समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

'चकदा एक्सप्रेस' में बिजी एक्ट्रेस

'चकदा एक्सप्रेस' में बिजी एक्ट्रेस

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ फेस्टिवल मनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिनेत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें चकदा एक्सप्रेस की टीम छैय्या-छैय्या पर डांस करती दिख रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+