Anushka Sharma Caste: 38 साल की अनुष्का शर्मा की क्या है जाति? विराट कोहली की पत्नी कौन सा धर्म करती हैं फॉलो?
Anushka Sharma Caste: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा हमेशा से अपनी शानदार एक्टिंग, सादगी और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। इसी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की है और उसके बाद ये कपल इंडस्ट्री के पावर कपल में भी गिना जाता है।
अनुष्का शर्मा का 38वां जन्मदिन
अनुष्का शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं जबकि मां आशिमा शर्मा एक हाउस वाइफ हैं।

2008 में शाहरुख खान की फिल्म से बॉलीवुड में की थी एंट्री
अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर साल 2008 में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (Rab Ne Bana Di Jodi) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'सुल्तान', 'ए दिल है मुश्किल' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
क्या है अनुष्का शर्मा की जाति और धर्म?
-अनुष्का शर्मा एक पंजाबी ब्राह्मण (ब्रह्माचारी) परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था लेकिन वह एक पंजाबी भाषी परिवार से हैं। वह सवर्ण जाति के अंतर्गत आती हैं। शर्मा उपनाम मुख्य रूप से ब्राह्मण समुदाय से संबंधित है, जो हिंदू समाज में पारंपरिक रूप से विद्वान, शिक्षक और पुजारी वर्ग माने जाते हैं। ये नाम संस्कृत शब्द शर्मन से आया है, जिसका अर्थ है खुशी, शांति या शरण।
-अनुष्का शर्मा हिंदू धर्म से संबंध रखती हैं। वह ब्राह्मण परिवार से आती हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा अपनी पहचान को धर्म या जाति से ऊपर रखकर एक आधुनिक और प्रगतिशील सोच को दर्शाया है।
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ बॉलीवुड प्रोड्यूसर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा करीब 35 मिलियन डॉलर यानी लगभर 275 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। फिल्म के अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया और विज्ञापनों से मोटी कमाई करती हैं।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 10 करोड़ रुपए
-आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। ऐसे में उनकी सालाना कमाई करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए वह करीब 5 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूलती हैं।
-अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 59.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अपनी एक स्पॉन्सर्ड इंस्टा पोस्ट के लिए करीब 95 लाख रुपये चार्ज करती हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। अनुष्का शर्मा के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां भी मौजूद है।
-अनुष्का शर्मा एक सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसवुमन भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी Clean Slate Filmz के तहत कई चर्चित वेब सीरीज और फिल्में बनी हैं, जिससे अच्छी खासी कमाई होती है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी
-अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू एड की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
-शुरुआत में अनुष्का और विराट दोनों ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था लेकिन बाद में दोनों को कई बार साथ देखा गया। बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी और बच्चे
-अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। ये शादी बेहद चर्चित रही थी और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
-इसके बाद साल 2021 में उनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ। वहीं साल 2024 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे, बेटे अकाय का स्वागत किया। दोनों आज भी पावर कपल माने जाते हैं और अक्सर अपने प्यार और समझदारी से लोगों को प्रेरित करते हैं।
-अनुष्का शर्मा सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपने दम पर करियर, बिजनेस और परिवार के बीच शानदार संतुलन बनाया है। उनकी सादगी, आत्मविश्वास और मजबूत सोच ही उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications