अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सुरक्षा करते हैं बॉडीगार्ड सोनू, सैलरी जानकर पकड़ लेंगे माथा
Anushka Sharma and Virat Kohli Bodygaurd: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश में जुटी हुई हैं। अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है और दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लाइफ
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। हालांकि कपल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करता है। इसके अलावा अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों के बारे में भी ज्यादा कुछ रिवील करना पसंद नहीं करते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड
-अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों की सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपना एक खास पर्सनल बॉडीगार्ड रखा हुआ है। कपल के पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश सिंह उर्फ सोनू है, जो हमेशा उनके साथ नजर आते हैं।
-जानकारी के अनुसार सोनू लंबे समय से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ हैं। पहले सोनू सिर्फ अनुष्का शर्मा के पर्सनल बॉडीगार्ड थे लेकिन शादी के बाद से वह विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ भी नजर आते हैं। आपको बता दें कि अपने पर्सनल बॉडीगार्ड सोनू को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मोटी फीस देते हैं।
जानें सोनू को मिलती है कितनी सैलरी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पर्सनल बॉडीगार्ड सोनू की सैलरी किसी कंपनी के सीईओ से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल सोनू को सालाना 1.2 करोड़ रुपये की सैलरी देते हैं।
अनुष्का शर्मा का पूरा ध्यान रखते हैं सोनू
-वहीं अनुष्का शर्मा अपने बॉडीगार्ड को फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करती हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'जीरो' के सेट पर सोनू का बर्थडे बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।
-इसके अलावा अनुष्का शर्मा जब पहली बार मां बनने वाली थीं, तब सोनू उनका बहुत ध्यान रखते थे। वह एक्ट्रेस की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखते थे। कोरोना काल के दौरान सोनू पीपीई किट पहनकर अनुष्का शर्मा के साथ घूमते नजर आते थे।












Click it and Unblock the Notifications