Anurag Kashyap: जाति विवाद में फंसे अनुराग कश्यप, अब कोर्ट ने भेजा समन, क्या है फिल्ममेकर से जुड़ा ये मामला?
Anurag Kashyap: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय पर एक ऐसी भद्दी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस बार मामला इतना गंभीर हो गया है कि कानूनी कार्रवाई की नौबत तक आ गई है।
7 मई को अनुराग कश्यप की कोर्ट में होगी पेशी
खबर है कि सूरत की एक अदालत ने अनुराग कश्यप को आगामी 7 मई 2025 को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है। कोर्ट का कहना है कि अगर अनुराग कश्यप तय तारीख को अदालत में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

अनुराग क्शयप के खिलाफ दर्ज की गई है शिकायत
-न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, सूरत के वकील कमलेश रावल ने इस मामले में कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि अनुराग कश्यप पहले भी हिंदू समाज के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने साल 2020 और 2024 में हुए पुराने मामलों का भी हवाला दिया है। कमलेश रावल ने साफ कहा है कि इस बार उन्हें माफी नहीं दी जानी चाहिए।
-सूरत कोर्ट ने समन जारी कर अनुराग कश्यप को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। साथ ही ये समन उनके घर भी भेजा गया है। इसी बीच, इंदौर के अनूप शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने भी फिल्म मेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अनूप का कहना है कि अनुराग कश्यप का ये बयान समाज में नफरत फैला रहा है।
ब्राह्मणों को लेकर अनुराग कश्यप ने कही थी ऐसी बात
ये विवाद तब शुरू हुआ था जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को उसके कमेंट का जवाब दिया था। उस यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस पर अनुराग कष्यप ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा था- ब्राह्मण पर मैं पैशाब करूंगा, कोई समस्या। इसके बाद अनुराग कश्यप का ये पोस्ट वायरल हो गया था जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश फैल गया था।
सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने लोगों से मांगी थी माफी
-ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाली टिप्पणी करने के बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी भी मांगी थी। अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मंशा बताई थी और कहा था कि कोई भी गुस्सा कर सकता है लेकिन ये सिर्फ उन पर ही होना चाहिए।
-अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा था- मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया था। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, परिवार और समाज से, अपने बोलने के तरीके और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए।
फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा था विवाद
-आपको बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा था। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव सुझाए जाने के बाद अब इसे 25 अप्रैल 2025 को रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जैसे समूहों ने आपत्ति जताई थी।
-दरअसल दावा किया जा रहा था कि ये फिल्म ब्राह्मण समुदाय को नेगेटिव तरीके से दिखा रही है। मेकर्स ने स्पष्ट किया था कि उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने सीबीएफसी के नियमों को ध्यान में रखकर ही ये फिल्म बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications