'तापसी पन्नू से बड़े हैं मेरे...रणवीर के टोन्ड एब्स से जलते हैं सारे मर्द', अनुराग कश्यप ने ऐसा क्यों कहा?
हाल ही में अनुराग कश्यप ने रणवीर की टोन्ड बॉडी को और मर्दों के लिए परेशानी बताया है। फिल्ममेकर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में ये बात कही है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बहस में तापसी पन्नू को भी घसीट लिया।
मुंबई, 16 अगस्त: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ था। इंटरनेशल मैगजीन पेपर के लिए कराए इस फोटोशूट ने रणवीर को तगड़ी लाइमलाइट दी। रणवीर का 'बम' भी नेशनल इश्यू बनता दिखा। रणवीर की तस्वीरें देख कई सेलिब्रिटीज ने एक्टर की जमकर तारीफ की। अब लग रहा है कि रणवीर की टोन्ड बॉडी देश के मर्दों के लिए मुसीबत बन रही है। हाल ही में अनुराग कश्यप ने रणवीर की टोन्ड बॉडी को मर्दों के लिए परेशानी बताया है। फिल्ममेकर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में ये बात कही है। इतना ही नहीं, लोग तो तब शॉक हुए जब अनुराग ने इस चर्चा में तापसी पन्नू को भी घसीट लिया। इंटरनेट पर आग लगाने की बात करते हुए अनुराग ने कहा कि तापसी उनसे इनसिक्योर हैं।

अनुराग कश्यप ने क्या कहा?
आरजे सिद्धार्थ कन्नन के एक सवाल के जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा कि अगर कभी भी वे ऐसा फोटोशूट कर इंटरनेट पर आग लगाने का फैसला करेंगे, तो इसके लिए उनके पास एक पंच है।

ये क्या बोल गए अनुराग?
इस बीच अनुराग कश्यप तापसी पन्नू को भी घेरते नजर आए। तापसी पन्नू को इन्सिक्योर होता देख अनुराग कश्यप बोले कि ये वैसे ही डरती है। उसे मुझसे तकलीफ है क्योंकि मेरे बूब्स इनसे बड़े हैं। ऐसा सुनकर तापसी पन्नू भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

रणवीर को लेकर रखी थी राय
हाल ही में ईटाइम्स संग बातचीत में अनुराग कश्यप से जब रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर राय मांगी गई, तो एक्टर ने कहा कि तबाई तो मचाई उसने। न केवल इंटरनेट पर आग लगाई, बल्कि मेरा सेल्फ कॉन्फिडेन्स भी तोड़ा।

रणवीर सिंह ने हिलाया इंटरनेट
अनुराग ने आगे कहा कि रणवीर ने अपने न्यूड फोटोशूट से इंटरनेट हिला कर रख दिया। यही कारण है कि हिंदुस्तान में हर मर्द इसी बात से परेशान होकर रणवीर पर अटैक कर रहा है।

जमकर ट्रोल हुए अनुराग-तापसी
तापसी पन्नू की बात करें तो एक्ट्रेस को बीते दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की एक मीडियाकर्मी संग खूब बहस भी हुई, जिसके चलते नेटिजन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके बाद भी एक्ट्रेस अनुराग कश्यप के साथ जमकर ट्रोल हुईं।

तमन्ना ने उतारी हील्स
दरअसल, बीते दिनों मेलबर्न में इंडियन फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 का आयोजन किया गया था। इवेंट में तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग हुई। कार्यक्रम में तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और तमन्ना भाटिया नजर आए। इस दौरान दीप प्रज्वलन का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

फिर उठी बायकॉट की मांग
दीप प्रज्वलित करते हुए तमन्ना भाटिया ने अपनी हील्स उतार दीं, जिसके बाद लोगों ने तापसी और अनुराग कश्यप को खूब ट्रोल किया। यूजर्स ने कहा कि सैंडल जूता जलाकर दीया जला रहे हैं, जबकि तमन्ना ने पहले अपनी हील्स खोलीं फिर दीप जलाया। वीडियो देखकर लोगों ने कमेंट किए कि पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करो...

इस दिन रिलीज होगी 'दोबारा'
बताते चलें कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म दोबारा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म टाइम ट्रैवल मूवी है, जिसकी स्क्रीनिंग हाल ही में आईएफएफएम इवेंट के दौरान लंदन में हुई।












Click it and Unblock the Notifications