'मैं बहुत बदतमीज हूं, मुझे हिंसा पसंद है', आखिर अनुराग कश्यप की किस बात पर कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब?

हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की जमकर तारीफ की और उन्हें सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस बताया। अब फिल्ममेकर के इस बयान पर खुद एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं। फिर वो चाहे बॉलीवुड हो या फिर राजनीति से जुड़ा कोई अहम मुद्दा एक्ट्रेस हर मामले में बेबाकी से बोलना जानती हैं। लेकिन एक्ट्रेस कभी भी अपनी दिल की बात कहने से चुकती नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को बैटमैन कह डाला।

दरअसल, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि, वह मल्टीटैलेंटेड हैं और जब काम की बात आती है तो वो सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से हैं। लेकिन उनके साथ कुछ अलग दिक्कतें हैं। उनके साथ काम करना मुश्किल है। इसके अलावा उन्होंने कंगना रनौत को टफ बताया जिस पर खुद एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अनुराग कश्यप के बयान पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, इस बात से सब सहमत होते हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग।" इसके बाद अगले चार प्वाइंट्स में कंगना ने एक-एककर अपनी खूबियां गिनाईं। कंगना लिखती हैं कि,
1. एक तो मैं बहुत बद्तमीज हूं।
2. हिंसक और आतिवादी भी हूं। मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को मैं पसंद हूं।
3. थोड़ी बिगड़ी हुई और बहुत जिद्दी हूं।

4. भयंकर वाली टैलेंटेड मतलब G.O.A.T टाइप। इसे कहते हैं बैटमैन... मैं वही हूं।

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी कई फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म चंद्रमूखी 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास फिल्म तेजस भी है जो कि 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसका क्लैश टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत से होगा। इसके अलावा कंगना फिल्म इमरजेंसी से डायरेक्शन में कदम रखने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। जिसकी पिछले साल 2022 से ही चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+