'फिल्म पर बैन लगाना गलत है', The Kerala Story पर ममता सरकार ने लगाया प्रतिबंध तो आगबबूला हुए अनुराग कश्यप

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने द केरल स्टोरी पर प्रतिबंध लगा दिया। अब इस पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने रिएक्शन आया।

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap On The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैन लगा दिया। हालांकि फिल्म को बैन किए जाने पर मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का रिएक्शन सामने आया है। निर्देशक ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया है।

द केरल स्टोरी पश्चिम बंगाल में हुई बैन
5 मई को रिलीज हुई द केरल स्टोरी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां कुछ राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला किया गया वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में फिल्म पर बैन लगा दिया गया। इसके बाद अब अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है।

अनुराग कश्यप ने बैन को बताया 'गलत'
अनुराग कश्यप द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट में लिखा, 'मैं आपकी बातों से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं आपके कहने के अधिकार की मरते दम तक रक्षा करूंगा। आप फिल्म से सहमत हैं या नहीं, यह प्रचार हो, काउंटर प्रोपगंडा, आपत्तिजनक या नहीं, लेकिन इस पर प्रतिबंध लगाना गलत है।' फिलहाल निर्देशक का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुदीप्तो सेन ने ममता सरकार से की अपील
बता दें कि इससे पहले फिल्म द केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने ममता बनर्जी से अपील की थी कि पहले फिल्म देखें उसके बाद उस पर कोई फैसला लें। वहीं सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रोड्यूसर विपुल शाह कोर्ट पहुंच गए हैं। फिल्म के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में बंगाल में लगे वैन को हटाने के लिए मांग की।

फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई
इन तमाम विवादों के बावजूद फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में दा शर्मा के अलावा एक्ट्रेस योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बालानी लीड रोल में नजर आए। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+