'मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी और तुम मेरे साथ', यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका चौहान का सनसनीखेज खुलासा
Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुके फेमस यूट्यूबर यूके07 राइडर यानी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद ने अब एक नाय मोड़ ले लिया है। दरअसल अनुराग डोभाल के पिता बनने के बाद लोगों को लग रहा था कि उनके और उनकी पत्नी रितिका के बीच सब ठीक हो गया है और वो पुराने गिले-शिकवे भूल गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। रितिका ने अब अनुराग डोभाल के लगाए चीटिंग के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है।
रितिका चौहान ने अनुराग डोभाल की हरकतों पर उठाया सवाल
रितिका चौहान ने अनुराग डोभाल के लगाए सभी आरोपों का खंडन किया है और प्रेग्नेंसी के दौरान उनके द्वारा की गई हरकतों पर सवाल भी उठाए हैं। रितिका ने सरेआम कई सबूत भी दिखाए हैं। रितिका चौहान ने अनुराग डोभाल के आरोपों का जवाब देते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है।

रितिका ने पति अनुराग को लेकर कही ऐसी बात
रितिका चौहान ने साफ कहा- जब मैं चंडीगढ़ गई थी, तब तुम 'रंगरेजा' की शूटिंग कर रहे थे। क्या तुम्हें पता नहीं था कि मैं अभिषेक के फ्लैट पर जा रही हूं? तुम्हें पहले से पता था कि अभिषेक मेरा कितना अच्छा दोस्त है। तुम उससे मिल भी चुके हो।
अफेयर के आरोपों पर क्या बोलीं रितिका चौहान?
रितिका चौहान ने अपने अफेयर की बातों को भी खारिज कर दिया और पति अनुराग डोभाल पर अपने हिसाब से कहानी को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा- तुम इसे अफेयर की तरह दिखाना चाह रहे हो। अगर सच में अफेयर होता, तो क्या मैं तुम्हारी सिक्योरिटी के साथ वहां जाती? अगर मैं गलत होती, तो क्या मैं अपने दो भाइयों के साथ जाती? खुद को सही साबित करने के लिए तुम किस हद तक जा सकते हो, मैंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था।
अनुराग डोभाल पर लगाया अकाउंट बंद करवाने का आरोप
रितिका चौहना ने आगे कहा- फरवरी 2024 में जब तुम 'रंगरेजा' की शूटिंग कर रहे थे और दुबई गए थे, तभी तुमने मेरा पहला अकाउंट बंद करवाया था। मुझे नहीं पता था कि ये तुमने किया है, इसलिए मैं उस अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रही थी। मेरे पास उस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग भी है, जिसने मेरा अकाउंट डीएक्टिवेट किया था। मेरे पास ऐसी चैट्स भी हैं, जिनमें अभिषेक मेरी मां को मेरी रोका सेरेमनी के लिए बधाई दे रहा है और मेरी शादी के बारे में पूछ रहा है।
'मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी और तुम मुझसे बदला ले रहे थे'
-रितिका चौहान ने आगे कहा- जब मैं 5 महीने की प्रेगनेंट थी, तब तुम मुझसे बदला ले रहे थे क्योंकि मैंने केस वापस ले लिया था। उस समय तुमने मेरा दूसरा अकाउंट भी हैक कर लिया था। तुम असल में दुनिया को क्या दिखाना चाहते हो। पहले अपने रिश्तों को तो साफ करो, फिर दूसरों पर आरोप लगाओ।
-रितिका चौहान नेअभिषेक के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की और अनुराग को कहा- तुम्हें पता भी है कि मामा का क्या मतलब है? इसका मतलब है परिवार। उसके जन्मदिन की पोस्ट में मैंने साफ तौर पर भाई लिखा था। क्या तुम्हें भाई का मतलब भी पता है? तुम ऐसे इंसान हो, जो एक तरफ किसी को दीदी कहते हो और दूसरी तरफ उसी इंसान के साथ प्रपोजल वीडियो बनाते हो।
अनुराग और अभिषेक ने रितिका पर लगाए थे ऐसे आरोप
-आपको बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही में अभिषेक के साथ एक वीडियो जारी कर रितिका चौहान पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने ये तक कहा था कि रितिका और उसकी मां उन्हें अपने बच्चे से मिलने नहीं दे रहे। वो भारी-भरकम एलिमनी मांग रहे हैं। अनुराग डोभाल के मुताबिक वह अपने बच्चे से मिलने के लिए रितिका और उसकी मां को पहले ही 37 लाख रुपये दे चुके हैं।
-वहीं अभिषेक ने अनुराग डोभाल के वीडियो में दावा किया था कि रितिका का मां ही उसके बच्चे का अबॉर्शन करवाना चाहती थी और कहा था कि जब तक रिश्ता ठीक नहीं हो जाता, बच्चा रखना ठीक नहीं है। साथ ही रितिका की मां ने कहा था कि अगर शादी न चले, तो तलाक ले लो या फिर दूसरी शादी कर लो। अभिषेक ने कहा था कि उन्होंने रितिका की बातों में आकर अनुराग को गलत समझ लिया था।


Click it and Unblock the Notifications
