Anupamaa: क्या अनुज को छोड़ अब अनुपमा यशदीप से करने लगेगी प्यार? कहानी में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 9th May: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पॉपलुर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। शो की कहानी में दमदार ट्विस्ट नजर आ रहा है। रोज नया नया ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज अनु को श्रुति और आध्या के साथ रहने के लिए बुलाता है। वह चाहता था कि अनु आध्या की देखभाल करे और उसके साथ अपने रिश्ते को सुधारे।

क्या यशदीप के प्यार को स्वीकार करेगी अनुपमा
दूसरी तरफ आध्या की नफरत अनु के लिए खत्म नहीं हो रही है बल्कि वह लगातार कोशिश करती है कि अनु सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता हार जाए ताकि अनु भारत वापस चली जाए। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीतने के बाद सभी लोग उसकी जीत का जश्न मनाते हैं। हालांकि अनु के लिए अनुज की खुशी आध्या और श्रुति से बर्दाश्त नहीं होती है।

anupamaa

अनु के लिए श्रुति लेगी ऐसा फैसला
इसके बाद श्रुति फैसला करेगी कि वह अनु को आध्या या अनुज को वापस नहीं मिलने देगी। श्रुति अनु को उनके घर से वापस भेजने का फैसला करती है। दूसरी तरफ यशदीप, बिजी, किंजल, परी और शाह अनु की जीत से काफी खुश हैं। यशदीप अनु की मुस्कान देखकर खुश होता है और उसके सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल करने का फैसला करता है।

यशदीप की बात सुन अनु हो जाएगी हैरान
यशदीप अनु के सामने अपनी फीलिंग्स को कबूल करेंगे। अनु अपने लिए यशदीप की फीलिंग्स को सुनकर हैरान हो जाएगी। उसे यशदीप की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी और वह उससे दूरी बनाने की कोशिश करने लगेगी।

अनु को ब्लैकमेल करेगी श्रुति
वहीं श्रुति को यशदीप के इस प्रपोजल के बारे में पता चल जाएगा। वह अनु पर इस बात पर विचार करने के लिए दबाव डालना शुरू कर देगी। वह उसे ऐसा करने के लिए कहेगी ताकि आध्या को अपने पिता को न खोना पड़े। श्रुति अनु को यशदीप के प्रपोजल पर सोचने के लिए ब्लैकमेल करेगी ताकि वह अनुज से दूर रह सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+