Anupamaa Spoiler: शाह परिवार के लोगों पर भड़क जाएगी अनुपमा, पार्टी में वेटर बन काम करेगी आध्या

Anupamaa Serial Spoiler Alert 7th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अनुपमा शाह परिवार के साथ तो रह रही है लेकिन वो लोग अनु को खरी खोटी सुनाते रहते हैं। शो में अनुपमा सबके साथ दिवाली का त्योहार मनाती है।

घायल शेरनी की तरह मुंहतोड़ जवाब देगी अनु
बीते एपिसोड में डिनर टेबल पर सब एक-एक करके अपनी शिकायतों का पिटारा खोल देते हैं और अनुपमा को ताने मारने लगते हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा घायल शेरनी की तरह सभी को मुंहतोड़ जवाब देगी। इतना ही नहीं दिवाली पार्टी में शाह परिवार के बच्चों के साथ जमकर ड्रामा होगा।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

अनुपमा दिखाएगी शाह परिवार को औकात
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा शाह परिवार के सभी लोगों को एक-एक करके जवाब देगी। वह डॉली, पाखी, तोषू, किंजल और बा को जमकर सुनाएगी। इसके बाद वह सभी को दिए हुए तोहफे वापिस ले लेगी और किसी गरीब को देने की बात कहेगी।

पार्टी में जमकर डांस करेंगे प्रेम और आध्या
शो में दिखाया जाएगा कि पार्टी में शाह परिवार के सभी बच्चे जमकर डांस करेंगे। प्रेम की हर कोई तारीफ करेगा और आध्या उसे डांस में टक्कर देगी। तभी ईशानी का असली चेहरा सबके सामने आ जाएगा। पार्टी में एक लड़के से सबको पता चल जाएगा कि कैसे ईशानी उसकी कार लेकर जाती है और फिर कही मार देती है। तब अंश आगे आकर पैसे देने का वादा करेगा।

ईशानी को खरी खोटी सुनाएंगे शाह परिवार के बच्चे
इसके बाद सभी लोग ईशानी को खूब बाते सुनाएंगे और फिर पार्टी में लग जाएंगे। इसके बाद आध्या को पता चलेगा कि पार्टी में स्टाफ की कमी है तो वह खुद पैसे कमाने के लिए वेटर बनने के लिए तैयार हो जाएगी। आध्या को अंश, माही, परी सभी लोग मना करेंगे लेकिन वह किसी की नहीं सुनेगी।

पार्टी में शराब पीएंगे शाह परिवार के बच्चे
वहीं गलती से सभी बच्चे आध्या से ड्रिंक लेकर पीने लगेंगे और सभी नशे में धुत हो जाएंगे। तभी पार्टी में आध्या की कोई बेइज्जती करेगा तो प्रेम आगे आकर आध्या का सपोर्ट करेगा और फिर सभी लोग पार्टी से निकल जाएंगे। प्रेम सभी को नशे की हालत में देखकर परेशान हो जाएगा। हालांकि वह सभी लोगों को घर पहुंचाएगा और तब अनुपमा सबकी हालत देखकर हैरान हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+